{"_id":"68cabbaa40018c21d205aa18","slug":"tb-samples-are-being-kept-in-the-open-at-bharari-hospital-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-144542-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भराड़ी अस्पताल में खुले में रखे जा रहे टीबी के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भराड़ी अस्पताल में खुले में रखे जा रहे टीबी के सैंपल
Wed, 17 Sep 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
भराड़ी अस्पातल में खुले में रखे टीबी के सैंपल। संवाद
मरीजों और तीमारदारों को हो सकता है खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। अस्पताल परिसर में मरीजों में टीबी (क्षय रोग) की जांच करने के लिए जाने वाले सैंपल खुले में रखे जा रहे हैं। जहां पर ये सैंपल रखे गए हैं, वहां हर हर दिन मरीजों और उनके तीमारदारों की आवाजाही होती रहती है।
गंभीर बात यह है कि टीबी जैसी संक्रामक बीमारी के सैंपल बेहद संवेदनशील होते हैं और इन्हें विशेष प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षित स्थान पर रखा जाना चाहिए। स्वास्थ्य नियमों के अनुसार, ऐसे सैंपल केवल बायो-सेफ्टी कैबिनेट या प्रयोगशाला जैसी जगहों पर सुरक्षित तापमान में रखने जरूरी होते हैं, लेकिन भराड़ी अस्पताल में इन सैंपल को खुले में रखा जाना स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोल रहा है। अस्पताल में आने वाले मरीज पहले से ही कमजोर स्वास्थ्य स्थिति में होते हैं। ऐसे में अगर उन्हें संक्रमण का खतरा और बढ़ जाए तो यह उनकी जान पर भारी पड़ सकता है। इससे हवा और सतह के माध्यम से बैक्टीरिया फैल सकता है। मरीज उपचार के लिए अस्पताल आते हैं, लेकिन यहां तो और बीमारियां लगने का डर सताने लगता है। जिस जगह यह सैंपल रखे गए हैं, वहां एक तरफ शौचालय है। जिस कारण मरीज व उनके साथ आये परिजन लगातार वहां आते-जाते रहते हैं। केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, नई तकनीकें लाई जा रही हैं और दवाइयां मुफ्त उपलब्ध करवाई जा रही हैं। लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में यदि सैंपल को ही खुले में रखा जाएगा, तो इस अभियान पर सवाल उठना स्वाभाविक है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस तरह की लापरवाही सरकार की योजनाओं को पलीता लगाने का काम करती है। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि बार-बार अस्पताल में अव्यवस्था और लापरवाही की खबरें सामने आती रहती हैं। कभी मशीनें खराब रहती हैं, कभी सफाई व्यवस्था लचर और अब यह नया मामला सामने आया है।
इस संदर्भ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ शशि दत्त ने कहा कि सैंपल के डिब्बे ढक्कन बंद हों तो खतरा नहीं है, लेकिन फिर भी भराड़ी अस्प्ताल प्रबंधन को निर्देश जारी किए जाएंगे कि सैंपल ऐसी जगह रखे जाएं, जहां आमजन की आवाजाही न हो।