फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   TB free campaign will run for 100 days in Ghumarwin

Bilaspur News: घुमारवीं में 100 दिन तक चलेगा टीबी मुक्त अभियान

Sat, 07 Dec 2024 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
TB free campaign will run for 100 days in Ghumarwin
सिविल अस्पताल घुमारवीं में टीबी उन्मूलन अभियान के शुभारंभ पर  उपस्थित खंड चिकित्सा अधिकारी व अन
-स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर करेंगे रोगियों की पहचान
विज्ञापन

-टीबी का इलाज संभव, नहीं डरे लोग : महेश

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वास्थ्य विभाग खंड घुमारवीं की ओर से शनिवार को टीबी उन्मूलन अभियान की शुरूआत की गई। यह अभियान 100 दिन चलेगा। 17 मार्च 2024 को यह अभियान समाप्त होगा। इसमें क्षय रोग से पीड़ित की स्क्रीनिंग कर उनको उपचार उपलब्ध करवाया जाएगा।

आयुष महिला एवं बाल विकास विभाग पंचायत, सरकारी व गैर सरकारी प्रतिनिधियों की मदद से क्षय रोगियों की पहचान भी की जाएगी। घुमारवीं में इस अभियान की शुरुआत खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं महेश जसवाल ने की। उन्होंने बताया की इस अभियान के दौरान जो लोग क्षय रोग से ग्रसित हैं उन मरीजों का समय पर उपचार किया जाएगा। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर ऐसे लोगों की पहचान करेंगे जिन में क्षय रोग के लक्षण होंगे। ऐसे रोगियों की पहचान करने के बाद उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद उनका बलगम टेस्ट तथा एक्स रे करवाया जाएगा। अगर रिपोर्ट पॉजीटिव आती है तो फिर उनका पूरी तरह से इलाज करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षय रोग का इलाज पूरी तरह से संभव है। किसी को भी इससे घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को बिना डरे समय रहते अपनी जांच करवानी चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से क्षय रोग उन्मूलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील भी की ताकि जिला को साल 2025 तक टीबी मुक्त किया जा सके। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष घुमारवीं रीता सहगल, पार्षद कपिल शर्मा सहित स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed