{"_id":"57dc2b934f1c1b7a31d47a99","slug":"tax-to-commercial-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमर्शियल भवनों से टैक्स वसूलने की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमर्शियल भवनों से टैक्स वसूलने की तैयारी
ब्यूरो, अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 16 Sep 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रही नगर परिषद बिलासपुर अब कमर्शियल भवनों से टैक्स वसूलने की तैयारी में है। इसके लिए नगर परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है और इसका खाका तैयार किया जा रहा है। जल्द ही टैक्स दरें निर्धारित की जाएंगी। इसकी पुष्टि नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी केआर ठाकुर ने की है। जानकारी के मुताबिक सरकार ने नगर परिषद से पूछा था कि तीन वर्ष में कितना हाउस टैक्स वसूला गया है। भाखड़ा विस्थापित शहर बिलासपुर के लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया था।
विज्ञापन
इसके चलते लोगों से गृह कर वसूल करने में नगर परिषद ने अपने हाथ खड़े कर दिए थे। लेकिन, अब नगर परिषद शहर में स्थित कमर्शियल भवनों से टैक्स वसूलने की तैयारी में है। नगर परिषद इसका बाकायदा खाका तैयार कर रही है। टैक्स से मिलने वाले पैसे से नगर परिषद की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। साथ ही लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं भी मिलेंगी। हालांकि इसकी कवायद काफी पहले शुरू होनी थी, लेकिन लोगों के विरोध के चलते नगर परिषद इसे आगे नहीं बढ़ा पाई।
विज्ञापन
भाखड़ा विस्थापितों को लीज पर मिलीं हैं जमीनें
गौरतलब है कि भाखड़ा विस्थापित होने के कारण यहां के लोगों को जमीन लीज पर मिली है। इस कारण लोगों से अभी तक गृह कर वसूल नहीं किया जा रहा था। लेकिन, अब शहर में नगर परिषद की आर्थिक हालत बहुत कमजोर हो गई है। शहर में किसी भी प्रकार का विकास नहीं हो पा रहा है। यही नहीं सरकार ने भी नगर परिषद को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता देने से इंकार कर दिया है। इस स्थिति में अब नगर परिषद के पास आर्थिक तंगी से उभरने के लिए टैक्स वसूल करना ही एकमात्र रास्ता रह गया है।
विज्ञापन
पैसे की कमी से विकास कार्य ठप
बताते चलें कि पैसे की कमी के कारण शहर में सभी विकास कार्य रुके पड़े हैं। शहर के 11 वार्डों में बने पार्क, शौचालय और पानी की टैंकियों की हालत काफी समय से दयनीय है। यही नहीं बजट के अभाव में शहर के रास्तों और नालियों का निर्माण भी सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। इस कारण यहां के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यदि लोगों को सुविधा चाहिए, तो टैक्स देना होगा। शहर के कमर्शियल भवनों से टैक्स वसूल किया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। जल्द ही इसकी दरें तय कर दी जाएंगी।
-केआर ठाकुर, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, बिलासपुर।