{"_id":"69887e0399a77b52f003c87f","slug":"tarring-work-begins-near-dadhol-on-shimla-mataur-national-highway-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-153635-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शिमला-मटौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर दधोल के पास टारिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शिमला-मटौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर दधोल के पास टारिंग शुरू
Sun, 08 Feb 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर।
इंपैक्ट
खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया विभाग
चौक के समीप दस मीटर के हिस्से में नहीं हुई थी टारिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। शिमला-मटौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर दधोल चौक के समीप सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने प्राथमिकता के तौर पर कार्य करना शुरू कर दिया। जिसके बाद अब वाहन चालकों को बेहतर सुविधा मिलेगी, जबकि हादसों से भी बचा जाएगा।
बता दें कि दधोल चौक के समीप विभागीय लापरवाही लगातार हादसों को न्योता दे रही थी। इस स्थान पर सड़क की खस्ता और अधूरी हालत के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं, जिनमें अब तक कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके थे। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना था कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यहां किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता, जिससे जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों शिमला-मटौर नेशनल हाइवे पर भगेड़ से लेकर उखली तक तारकोल डालने का कार्य किया गया। इस दौरान अधिकांश हिस्से में सड़क को नया रूप दिया गया, जिससे वाहन चालकों को राहत मिली, लेकिन दधोल चौक के समीप लगभग दस मीटर के हिस्से में तारकोल न डाले जाने से सड़क अधूरी रह गई। यही अधूरा हिस्सा अब हादसों का प्रमुख कारण बन चुका था। हाईवे होने के कारण यहां वाहन चालक निर्धारित गति से वाहन चलाते हैं, लेकिन जैसे ही वाहन दधोल चौक के समीप पहुंचते हैं, सड़क की अधूरी टारिंग के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ जाता है। कई बार चालक समय रहते वाहन पर नियंत्रण नहीं कर पाते और दुर्घटना हो जाती है। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालक यहां अधिक जोखिम में रहते हैं। अमर उजाला ने 3 फरवरी को खस्ताहाल सड़क हादसों को दे रही न्योता, मरम्मत की मांग शीर्षक के साथ प्रमुखता से उठाया। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने उक्त स्थान पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।