फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   talk with minister

ओयल की कृष्णा देवी से पीयूष गोयल ने किया संवाद

Sat, 25 Sep 2021 11:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
talk with minister
बिलासपुर। केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की लाभार्थी कृष्णा देवी के साथ वर्चुअल माध्यम से उपायुक्त कार्यालय में सीधा संवाद किया।
विज्ञापन

ओयल गांव की निवासी कृष्णा देवी ने कोरोना काल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीब परिवारों को निशुल्क अनाज उपलब्ध करवाने पर धन्यवाद किया। कृष्णा देवी से राशन लेने में कोई समस्या तो नहीं इसके बारे में पीयूष गोयल ने पूछा। जिस पर कृष्णा देवी ने कहा कि राशन लेने में कोई समस्या नहीं आती। योजना का लाभ मिल रहा है। वहीं गोयल ने कहा कि क्या आपको पता है कि आपके जिले में एक बड़ा अस्पताल बन रहा है। इस पर कृष्णा देवी ने जवाब में एम्स का नाम लिया।
विज्ञापन

विधायक सुभाष ठाकुर ने जिला परिषद हाल में कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस योजना के तहत जरूरतमंदों को सहारा देने की कोशिश की है। इस योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में चावल और काले चने, दूसरे चरण में गेहूं, चावल व काले चने का वितरण किया गया। अब तृतीय व चतुर्थ चरण में गेहूं और चावल का वितरण किया जा रहा है। विधायक ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लगभग 25 लाभार्थियों को राशन के मुफ्त राशन बेग भी वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
25 लाभार्थियों को मुफ्त राशन बैग बांटे
श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र के आंबेडकर हाल कोठीपुरा में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने की। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लगभग 25 लाभार्थियों को मुफ्त राशन बैग वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना गरीबों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए सराहनीय पहल है। जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग के सभागार में जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने कार्यक्रम अध्यक्षता की। लाभार्थियों को राशन के बैग वितरित किए। एसडीएम कार्यालय, बीडीओ कार्यालय और तीन चुनावी पंचायतों को छोड़कर सभी पंचायतों में और 239 उचित मूल्य की दुकानों में सीधा प्रसारण दिखाया गया। उचित मूल्य की दुकानों पर 25.25 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन वितरित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त पंकज राय, डीएसपी राजकुमार, डीएफएससी विजेंद्र सिंह पठानिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed