फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Talai's helipad ground should be developed under SAI

Bilaspur News: तलाई के हेलीपैड मैदान को साई के तहत किया जाए विकसित

Sat, 01 Feb 2025 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 01 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Talai's helipad ground should be developed under SAI
- स्थानीय युवाओं ने विधायक जीतराम कटवाल के समक्ष उठाई मांग
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

शाहतलाई (बिलासपुर)। नगर पंचायत तलाई के युवाओं ने स्थानीय हेलीपैड मैदान को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के अंतर्गत लाने की मांग की है। इस मांग को लेकर युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल से मिला।


युवाओं ने विधायक से कहा कि नगर पंचायत तलाई के वार्ड नंबर-2 में हेलीपैड मैदान में खेल प्रतियोगिताएं होती रहती हैं। यह मैदान सरयाली खड्ड के किनारे बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। किसी योजना के तहत इस मैदान को बहुउद्देशीय मैदान के रूप में विकसित किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो यह मैदान बिलासपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश के चुनिंदा मैदानों में गिना जाएगा । विधायक जीतराम कटवाल ने युवाओं को आश्वासन दिया कि वह इस बारे में उचित कदम उठाकर मैदान को विकसित करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर विधायक जीतराम कटवाल ने नगर पंचायत तलाई की अध्यक्ष वंदना कुमारी को कहा कि इस बारे में नगर पंचायत तलाई में प्रस्ताव डालकर और पूरे मैदान क्षेत्र की पैमाइश करवाए ताकि आगामी कार्रवाई शुरू की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed