{"_id":"6022d0fe8ebc3ed1ad7000a2","slug":"tade-union-suspen-distt-secretary-bilaspur-news-sml360417611","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटक प्रधान ने जिला महासचिव अमरजीत को किया निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटक प्रधान ने जिला महासचिव अमरजीत को किया निष्कासित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन बिलासपुर इकाई के प्रधान ने जिला महासचिव को निष्काषित कर दिया है। जिला प्रधान का आरोप है कि महासचिव अपने पद का फायदा निजी स्वार्थ साधने के लिए कर रहे थे। इसके कारण यूनियन का नाम खराब हो रहा था। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए पद से निष्काषित किया गया।
यूनियन के जिला प्रधान जयकिशन शर्मा ने कहा कि पदाधिकारी अमरजीत की लंबे समय से गतिविधियां संदिग्ध पाई जा रही थीं। वहीं यूनियन के पास इनके खिलाफ कई शिकायतें भी पहुंची। दो साल पहले यूनियन का जिला महासचिव नियुक्त किया गया था। जब यूनियन को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली तो चेतावनी भी दी गई थी। लेकिन जब पद का दुरुपयोग करना नहीं छोड़ा तो संगठन को कार्रवाई करनी पड़ी।
अमरजीत बरमाणा वार्ड से बतौर जिला परिषद सदस्य जीतकर आई मुस्कान के पिता हैं। कहीं न कहीं इस निष्कासन की कड़ी जिप अध्यक्ष के चुनाव से भी जुड़ी हुई प्रतीत हो रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुस्कान ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। इसका असर उनके पिता के पद पर पड़ा है। उन्हें इंटक से अपने पद से हाथ धोना पड़ा है। अमरजीत ने कहा कि अभी तक उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसे कोई आरोप लगाए गए हैं तो वे निराधार हैं।