{"_id":"69e23b22bbed9880ab0a43d6","slug":"t10-cricket-premium-league-kicks-off-in-chhat-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-158206-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: छत में टी 10 क्रिकेट प्रीमियम लीग का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: छत में टी 10 क्रिकेट प्रीमियम लीग का आगाज
Fri, 17 Apr 2026 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं(बिलासपुर)। ग्राम पंचायत छत में टी 10 क्रिकेट प्रीमियम लीग का शुभारंभ हुआ, जिसमें समाजसेवी पंकज कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर टूर्नामेंट का विधिवत आगाज किया।
मुख्यातिथि पंकज कुमार ने आयोजनकर्ताओं को 2100 रुपये की सहयोग राशि भेंट की और भविष्य में भी हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने युवाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी नशे जैसी सामाजिक बुराइयों की ओर आकर्षित हो रही है, ऐसे में खेलकूद गतिविधियां उन्हें सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल युवाओं की प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि उन्हें अनुशासन और टीम भावना का भी पाठ पढ़ाते हैं। आयोजन समिति के सदस्य सुनील रणावत ने बताया कि टूर्नामेंट में करीब डेढ़ दर्जन टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि विजेता टीम को 8100 रुपये व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 5100 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर मोहित जमवाल, सुमित, करण, अजय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।