फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Swings worth lakhs of rupees installed in broken park in one year

Bilaspur News: एक साल में टूटे पार्क में लगाए लाखों रुपये के झूले

Sat, 07 Dec 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 07 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Swings worth lakhs of rupees installed in broken park in one year
 घुमारवीं के बजोहा पार्क में टूटे झूले व बेंच । संवाद
घुमारवीं के बजोहा पार्क में बेंचों की हालत भी खस्ता
विज्ञापन

70 लाख रुपये खर्च कर भी लोगों को नहीं मिल रही अच्छी सुविधा


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के तहत वार्ड नंबर-5 बजोहा के पार्क में लगाए गए झूलों में एक साल बाद ही भ्रष्टाचार की जंक लग गई हैं। पार्क में लगाए गए ज्यादातर झूले टूट चुके हैं। झूलों को लगे अभी एक साल भर का समय भी नहीं बीता है। पार्क में आने वाले बच्चे टूटे झूलों पर झूलने को मजबूर हैं।।
पार्क में बैठने के लिए करीब आठ बेंच लगाए गए हैं। हैरानी की बात है कि सभी बेंच पूरी तरह से टूट चुके हैं। इन्हें न तो बदला जा रहा है और न ही ठीक करवाया जा रहा है। करीब एक साल पहले करीब 28 लाख रुपये खर्च कर इस पार्क में झूले लगाए गए थे। लेकिन अब झूलों सहित पूरा पार्क दुर्दशा का शिकार हो चुका हैं। लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी पार्क की मौजूदा स्थिति बेहद चिंताजनक है। हैरानी इस बात को लेकर भी है कि कागजों में ही इस पार्क को बनाने से लेकर सौंदर्यीकरण तक नगर परिषद करीब 70 लाख रुपये खर्च कर चुका है। आज पूरा पार्क खंडहर बन चुका है । स्थानीय लोगों का कहना है कि गुणवत्ता अच्छी नहीं होने के चलते ही एक साल में झूले टूट चुके हैं। यहां तक की पार्क में बैठने के लिए एक बेंच भी नसीब नहीं है। सभी बेंच टूटे पड़े हैं। कई झूलों के पार्ट भी टूट कर गायब हो चुके हैं। टूटे झूलों से बच्चों के गिरने का खतरा बना रहता है। लोगों की मांग है कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। जिन लोगों ने घटिया उपकरण खरीदे हैं उनके विरुद्ध भी कार्रवाई होनी चाहिए। बताते चलें की घुमारवीं में करीब छह पार्क बनाए गए हैं। लेकिन इनमें से एक भी पार्क ऐसी स्थिति में नहीं है, जहां पर सुबह-शाम लोग सैर करने अथवा धूप का आनंद लेने आ सकें। सभी पार्कों की हालत बेहद दयनीय है।
विज्ञापन

कोट
मामला ध्यान में नहीं था। जल्द ही पार्क में जितने भी झूले टूटे हुए हैं, उन्हें ठीक करवा दिया जाएगा। साथ ही बैठने के लिए जो बेंच लगाए गए हैं, उन्हें भी बदला जाएगा। ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीता सहगल, अध्यक्ष, नगर परिषद घुमारवीं

 घुमारवीं के बजोहा पार्क में टूटे झूले व बेंच । संवाद

 घुमारवीं के बजोहा पार्क में टूटे झूले व बेंच । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed