फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Supporters expressed happiness over AAP becoming a national party in Bilaspur

Bilaspur: 'आप' के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर समर्थकों ने जताई खुशी, लगाया गुलाल, बांटी मिठाई

Thu, 08 Dec 2022 07:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 08 Dec 2022 07:34 PM IST
सार

पार्टी की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला ने कहा कि मात्र 10 वर्ष की एक छोटी सी पार्टी ने 56 इंच के सीने वाले नेता की पार्टी को दिल्ली में उखाड़ फेंका। साथ ही खुली चुनौती देते हुए गुजरात में चुनाव लड़ा और आज उसका नतीजा है कि आम आदमी की आवाज़ को एक राष्ट्रीय पहचान मिल सकी है। ये लोकतंत्र का सबसे खूबसूरत चेहरा सामने आया है,

विज्ञापन
Supporters expressed happiness over AAP becoming a national party in Bilaspur
आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी छग की तरफ से आज बिलासपुर जिले में गुजरात और दिल्ली में आए नतीजों के बाद नेहरू चौक से लेकर कम्पोजिट भवन तक कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगाकर मिठाई बांटी और राष्ट्रीय पार्टी बनने पर जनता को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन


पार्टी की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला ने कहा कि मात्र 10 वर्ष की एक छोटी सी पार्टी ने 56 इंच के सीने वाले नेता की पार्टी को दिल्ली में उखाड़ फेंका। साथ ही खुली चुनौती देते हुए गुजरात में चुनाव लड़ा और आज उसका नतीजा है कि आम आदमी की आवाज़ को एक राष्ट्रीय पहचान मिल सकी है। ये लोकतंत्र का सबसे खूबसूरत चेहरा सामने आया है, हम जनता को और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद व्यक्त करते है। इसलिए आज हम जनता को मिठाई खिलाने आये है, उंनको धन्यवाद कहने आये है, क्योंकि जनता ही सब कुछ है। शुक्ला ने आगे कहा कि जो काम दिल्ली में MCD में शीला जी की कांग्रेस सरकार में नही हो सका, वो काम बेहद कम उम्र वाली आम आदमी पार्टी ने कर दिखाया है।

विज्ञापन


पार्टी की तरफ से पूर्व प्रत्त्याशी अरबिंद पांडे व जसबीर सिंह ने बताया कि आगामी समय मे छत्तीसगढ़ में भी पूरी ताकत से आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी और मुद्दों को भटकाने वालो को सबक सिखाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed