फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Supply of cheap ration stopped from the warehouse of Food Supply Department in Ghumarwin.

Bilaspur News: घुमारवीं में खाद्य आपूर्ति विभाग के गोदाम से सस्ते राशन की सप्लाई बंद

Sat, 15 Feb 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 15 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Supply of cheap ration stopped from the warehouse of Food Supply Department in Ghumarwin.
ठेकेदार ने कामगारों और माल ढोने वाली गाडिय़ों की नहीं किया भुगतान
विज्ञापन

सप्लाई बंद होने से 33 राशन डिपुओं में नहीं पहुंचा सस्ता राशन
क्षेत्र के करीब 15 हजार परिवार को उठानी पड़ रही परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। खाद्य आपूर्ति विभाग के घुमारवीं स्थित थोक गोदाम से सस्ते राशन की आपूर्ति तीन दिन से बंद है। इस कारण डिपुओं में राशन की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। समय पर सस्ता राशन न मिलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार गोदाम से डिपुओं तक राशन पहुंचाने का कार्य लेने वाले ठेकेदार ने कामगारों की दिहाड़ी और गाड़ियों के किराये का भुगतान नहीं किया है। दिहाड़ी नहीं मिलने से कामगारों ने काम करना बंद कर दिया है। गाड़ियों वाले भी अब बिना पैसे मिले राशन ढोने से इंकार कर चुके हैं। सप्लाई बंद होने के चलते घुमारवीं के 33 राशन डिपुओं में अभी तक सस्ता राशन नहीं पहुंचा है, जिससे करीब 15 हजार परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, विभाग ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सिविल सप्लाई थोक गोदाम घुमारवीं से डिपुओं तक राशन पहुंचाने का कार्य ठेकेदार को आवंटित हुआ है। विभाग इस कार्य के लिए ठेकेदार को पैसों की अदायगी करता है, लेकिन ठेकेदार ने अभी तक लेबर और माल ढोने वाले वाहनों की अदायगी नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक दिसंबर माह का करीब 36 हजार, जनवरी का करीब तीन लाख और फरवरी के 15 दिनों का करीब ढाई लाख रुपये का भुगतान ठेकेदार नहीं किया है। डिपो धारक रोजाना थोक गोदाम पहुंच रहे हैं, लेकिन राशन की ढुलाई न होने से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। फरवरी के आधे दिन से बीत चुके हैं, लेकिन तीन दर्जन के करीब राशन की दुकानों में राशन की सप्लाई नहीं हो पाई है। ठेकेदार की कारगुजारी के कारण आम जनता और डिपो धारक परेशान हैं। माह के कुछ दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में कब राशन डिपुओं में पहुंचेगा और कब लोगों को बंटेगा यह नहीं कहा जा सकता। जनवरी में ई-केवाईसी के चलते कई राशन कार्ड ब्लॉक हो गए थे। लोगों को दो से तीन बार डिपुओं में राशन के लिए दौड़ लगानी पड़ रही थी। अब फरवरी में ठेकेदार की मनमानी के कारण आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


कोट
ठेकेदार को नोटिस जारी कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग ने अपने स्तर पर शनिवार से डिपुओं में राशन पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया है। शनिवार को आधा दर्जन से अधिक डिपुओं में राशन भेज दिया गया है। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजेंद्र पठानिया, जिला नियंत्रक, खाद्य आपूर्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed