{"_id":"69de908a3368f71fdd7cebd4afe2cd24","slug":"summer-festival-ghmarnvi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव में फिजूल खर्चों को किया जाएगा कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव में फिजूल खर्चों को किया जाएगा कम
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Wed, 24 Feb 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच अप्रैल से नौ अप्रैल तक मनाए जाने वाले घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव के सफल आयोजन के लिए बुधवार को मुख्य संसदीय सचिव (वन) राजेश धर्माणी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
राजेश धर्माणी ने कहा कि मेले को सफल बनाने के लिए आम जनता के साथ विभागीय अधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। मेले में फिजूल खर्चों को कम किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेला स्थल को और अधिक समतल और लोगों के लिए अधिक बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए उन्होंने नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लंबित कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए। धर्माणी ने बताया कि मेले स्थल तक जाने वाले मार्ग और आसपास की सड़कों पर पैच वर्क कार्य के लिए राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पैच वर्क के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मेले के दौरान पेयजल की समुचित व्यवस्था करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर मेला कमेटी से सभी सदस्यों ने मेले के सफल आयोजन के लिए विचार प्रकट किए।
इस अवसर पर एसडीएम आदित्य नेगी, गरपरिषद अध्यक्ष गीता महाजन, बीडीओ नवजोत शर्मा, एसएचओ अशोक चौहान, व्यापार मंडल के प्रधान हेमराज सांख्यान, सतपाल और कौशल्या देवी सहित विभिन्न विभागों अधिकारी और मेला समिति के सदस्य उपस्थित थे।
90 साल से ऊपर बुजुर्ग होंगे सम्मानित
धर्माणी ने बताया कि मेले का शुभारंभ शिव मंदिर से शोभा यात्रा निकालकर किया जाएगा। शोभायात्रा बाजार से होती हुई मेला ग्राउंड तक निकाली जाएगी। इस मौके पर मेले की स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी। इसके साथस ही नब्बे वर्ष पूरे कर चुके बुजुर्ग को भी सम्मानित किया जाएगा।
पशु पालक होंगे सम्मानित
मेले में मुख्य आकर्षक कुश्ती, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल कूद प्रतियोगिताएं, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां रहेगी और पशु प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। अच्छी नस्ल के पशुओं के पशु पालकों को सम्मानित भी किया जाएगा। कुश्ती प्रतियोगिता के लिए दूसरे राज्यों के पहलवानों को भी आमंत्रित किया जाएगा।