{"_id":"6710fdd4194906ca44033a4b","slug":"sukhu-government-gave-diwali-gift-to-the-public-mahendra-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-125103-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुक्खू सरकार ने जनता को दिया दिवाली का तोहफा : महेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुक्खू सरकार ने जनता को दिया दिवाली का तोहफा : महेंद्र
विज्ञापन
-बोले, लोगों की जेब पर डाका डाल रही कांग्रेस सरकार
अब बसों में सामान ले जाने पर भी देना होगा किराया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा कि परिवहन निगम की बसों में सामान ले जाने के लिए निर्धारित किराए की दरों को लेकर सरकार ने जनता को दिवाली पर तोहफा दिया है। सरकार आए दिन आम आदमी की जेब पर डाका डालने के बहाने ढूंढने में लगी रहती है।
प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि कहा कि इस तरह से अजीबोगरीब (टैक्स) कर थोप कर सरकार खजाने के साथ-साथ अपने दिमागी तौर पर भी दिवालियेपन का सबूत दे रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पहले सरकार ने टॉयलेट पर टैक्स लगाने की अधिसूचना जारी कर दी थी। अब बसों में सामान ले जाने पर भी अलग से किराया वसूलने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया है। धर्माणी ने कहा कि सुक्खू सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर पिछले दो वर्ष में प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है। एक तरफ तो सरकार आम लोगों के ऊपर कर थोप रही है वहीं अपने मंत्रियों के खर्चों पर कटौती करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है। उन्होंने कहा लोग चुप हैं, लेकिन यही हालात रहे तो ज्यादा दिन चुप नहीं बैठेंगे। इसलिए सरकार अपने तानाशाही रवैये पर लगाम लगाए और इस तुगलकी फरमान को वापस ले।