फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Subhash House defeated Aryabhata 3-2 in a thrilling volleyball match.

Bilaspur News: वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबले में सुभाष हाउस ने आर्यभट्ट को 3-2 से हराया

Thu, 24 Sep 2026 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Subhash House defeated Aryabhata 3-2 in a thrilling volleyball match.
हिम सर्वोदय स्कूल में घुमारवीं में आयोजित वार्षिक खेलकूद कार्निवाल में वॉलीबॉल के मैच में दमखम
हिम सर्वोदय स्कूल में वार्षिक खेलकूद कार्निवाल का शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिम सर्वोदय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को एक सप्ताह तक चलने वाले वार्षिक खेलकूद कार्निवाल का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में किक बॉक्सिंग के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त युवा खिलाड़ी अखिल कुमार ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य एवं फिटनेस को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। उन्होंने ऑनलाइन गेम्स की बढ़ती लत तथा अन्य हानिकारक प्रवृत्तियों से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन

कार्निवाल के पहले दिन वॉलीबॉल का उद्घाटन मुकाबला सुभाष हाउस और आर्यभट्ट हाउस के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान में उतरकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्लेसिंग और दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। रोमांचक मुकाबले में सुभाष हाउस ने आर्यभट्ट हाउस को 3-2 से हराकर विजय हासिल की। विद्यालय की प्रबंध निदेशक नीलम महाजन ने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में नर्सरी से जमा दो कक्षा तक के सभी वर्गों के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ-साथ उनके शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं व्यक्तित्व विकास को भी समान महत्व देता है। प्रधानाचार्य राजेश गर्ग ने बताया कि कार्निवाल के दौरान विभिन्न आयु-वर्गों के लिए अनेक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed