Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students were made aware of the need to raise their voices against exploitation.

Bilaspur News: छात्रों को शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए किया जागरूक

Sat, 31 Oct 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Students were made aware of the need to raise their voices against exploitation.
झंडूता स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद बच्चे। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
झंडूता स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत सिविल न्यायाधीश रोजी दहिया ने दी कानूनी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता में शनिवार को सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सिविल न्यायाधीश झंडूता रोजी दहिया ने विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के दिशा-निर्देशों पर 26 से 31 अक्तूबर तक चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को शोषण, उत्पीड़न और अन्य अपराधों के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए रोजी दहिया ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने तथा व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करने का अधिकार है। बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनका सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न या दुर्व्यवहार का सामना करने पर चुप नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसके खिलाफ आवाज उठाकर संबंधित अधिकारियों से सहायता लेनी चाहिए।

उन्होंने बाल विवाह निषेध अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और बाल एवं किशोर श्रम निषेध कानून के प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाने में अभिभावकों, शिक्षकों और समाज के प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्कूल के प्रधानाचार्य शशिकांत ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए सिविल न्यायाधीश रोजी दहिया का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed