{"_id":"6ae8d6555c4ce5d063045c1f","slug":"students-were-made-aware-of-cybersecurity-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-171160-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा पर किया जागरूक
विज्ञापन
औहर स्कूल के एनएसएस शिविर में मौजूद स्वंयसेवी और अन्य। स्रोत; स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों को साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। ट्रैफिक पुलिस औहर की टीम ने विशेष सत्र में विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए।
थाना प्रभारी रविंद्र सिंह, कांस्टेबल नेहा और विशाल ने साइबर ठगी के तरीकों की जानकारी देते हुए अनजान लिंक पर क्लिक न करने और सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने की सलाह दी।
उन्होंने बताया कि साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 और आपात स्थिति में 112 पर संपर्क करें। पुलिस टीम ने नाबालिगों के वाहन चलाने, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट, ओवरस्पीड और शराब पीकर गाड़ी चलाने पर होने वाली कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी।
विज्ञापन
साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आह्वान किया। युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव बताकर इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले स्वयंसेवकों ने प्रभात फेरी निकालकर शिक्षा, स्वच्छता और नशा मुक्ति का संदेश दिया।
योग प्रशिक्षिका शालिनी ने योग और प्राणायाम करवाया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर स्कूल परिसर की सफाई की।
कार्यक्रम के अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सेना पाल संधू और कुशा चड्ढा ने पुलिस टीम को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।