फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students were informed about the importance of data analysis.

Bilaspur News: विद्यार्थियों को डाटा विश्लेषण का बताया महत्व

Tue, 07 Jul 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Students were informed about the importance of data analysis.
बिलासपुर कॉलेज में सांख्यिकी जागरूकता पर दो दिवसीय कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सरकारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में कॅरिअर काउंसलिंग, गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी विभाग बिलासपुर के सहयोग से सांख्यिकी सुदृढ़ीकरण योजना के तहत दो दिवसीय सांख्यिकी जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को सांख्यिकी के बढ़ते महत्व और शोध, सुशासन,नीति निर्माण और राष्ट्रीय विकास में इसकी भूमिका से अवगत कराना रहा। जिला सांख्यिकी अधिकारी ललित ने बताया कि कार्यशाला के दौरान चार विशेषज्ञ संसाधन व्यक्तियों ने विभिन्न सत्रों में विद्यार्थियों को संबोधित किया। इनमें अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी विभाग के एक अधिकारी और महाविद्यालय के तीन प्राध्यापक शामिल रहे। विशेषज्ञों ने डाटा के महत्व, सांख्यिकीय विश्लेषण, तार्किक निष्कर्ष निकालने की प्रक्रिया और साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान सूचना-आधारित युग में सांख्यिकी केवल एक शैक्षणिक विषय नहीं, बल्कि प्रभावी नीति निर्माण, अनुसंधान और विकास की मजबूत आधारशिला है। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने भी विषय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों से संवाद किया और सांख्यिकी के व्यावहारिक उपयोग को समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed