फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students were informed about cyber crime and online harassment.

Bilaspur News: विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन उत्पीड़न की दी जानकारी

Mon, 02 Mar 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Students were informed about cyber crime and online harassment.
घुमारवीं कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में जेंडर चैंपियन क्लब की ओर से डिजिटल युग में महिलाओं का सशक्जीकरण विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के प्रति बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति युवाओं को सचेत करना था।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नारा लेखन और पोस्टर प्रस्तुतियों से महिलाओं के विरुद्ध हो रहे साइबर अपराध, साइबर सुरक्षा, साइबर कानून, ऑनलाइन उत्पीड़न, मानसिक स्वास्थ्य, महिला अधिकार और महिला कानूनों की जानकारी दी। क्लब के विद्यार्थी रिहान शेख ने महिला सशक्तीकरण, शैलजा ने साइबर अपराध, प्रिया ने साइबर सुरक्षा के उपायों और शगुन ने साइबर सुरक्षा व साइबर कानून पर विचार रखे। जेंडर चैंपियन स्वाति ने सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, अंशु ने ऑनलाइन उत्पीड़न और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पर जानकारी दी। अंबिका, तान्या, सोनिका, अंशु और चांदनी ने एआई, साइबर सुरक्षा, साइबर कानून, महिलाओं के अधिकार और महिला सशक्तीकरण विषयों पर नारा लेखन से विद्यार्थियों को जागरूक किया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. प्रीतम ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। इससे साइबर अपराध के नए-नए स्वरूप सामने आ रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया और इंटरनेट पर उपलब्ध सूचनाओं का उपयोग जागरूकता और सतर्कता के साथ करना आवश्यक है। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के डॉ. चंचल ने भी विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के उपयोगी टिप्स साझा किए। कार्यक्रम का मंच संचालन जेंडर चैंपियन निखिल शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed