{"_id":"6a4e5a97afd932cd75051faf","slug":"students-should-set-goals-ranaut-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-163279-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी लक्ष्य का निर्धारण करें : रनौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी लक्ष्य का निर्धारण करें : रनौत
विज्ञापन
दबट स्कूल में बच्चों से संवाद करते खंड परियोजना अधिकारी। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
दबट स्कूल में विद्यार्थियों से रूबरू हुए बीपीओ
संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों की समस्याएं सुनीं, आत्मविश्वास, अनुशासन और समय के सदुपयोग पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी।
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दबट में प्रेरणादायक संवाद कार्यक्रम में खंड परियोजना अधिकारी प्रताप सिंह रनौत ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्हें जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने, अनुशासन अपनाने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं, आवश्यकताओं और अनुभवों की जानकारी लेकर उनके समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
कार्यक्रम में रनौत ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अनुशासन और अपनी बात प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यालय में संचालित सकारात्मक शैक्षणिक गतिविधियों, प्रधानाचार्य के कुशल नेतृत्व और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को सरकार और शिक्षा विभाग की विभिन्न छात्र हितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कौशल विकास, रचनात्मक सोच और बदलते समय की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर मेहनत, समय का सदुपयोग, आत्मविश्वास और सही दिशा में किए गए प्रयास ही विद्यार्थियों को बड़ी उपलब्धियों तक पहुंचाते हैं।