{"_id":"660e9d68358a17c71a0f13cb","slug":"students-should-make-career-based-on-their-interest-gurvinder-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-115457-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र अपनी रूचि के आधार पर बनाएं कॅरिअर: गुरविंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र अपनी रूचि के आधार पर बनाएं कॅरिअर: गुरविंदर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- घुमारवीं कॉलेज में भविष्य के विकल्पों पर सेमिनार आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में वीरवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में रायत बहारा समूह के क्षेत्रीय प्रमुख गुरविंदर सिंह ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की।
यह सेमिनार छात्रों को बीबीए, बीसीए और पीजीडीसीए जैसे कोर्स के बाद भविष्य के विकल्पों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए आयोजित की गई थी। उन्होंने छात्रों को आगे की शिक्षा, कॅरिअर और रोजगार के क्षेत्र में अवसरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वह अपनी रुचि और पेशेवर लक्ष्यों के अनुसार अपने कॅरिअर की योजना तैयार करें। उन्होंने विभिन्न उच्च शिक्षा विकल्पों और संगठनों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करें और अपने सपनों को पूरा करें। कार्यक्रम में छात्रों ने अपने सवालों के जवाब प्राप्त किए। इसके अलावा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मार्गदर्शक से सलाह ली। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण, प्रो. सुरेश शर्मा, प्रो. अनिल जमवाल, प्रो. सूर्यकांत, प्रो. अमरपाल, प्रो. रजनी ठाकुर और अन्य उपस्थित रहे।