फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students put up an exhibition of excellent projects

Bilaspur News: विद्यार्थियों ने लगाई उत्कृष्ट परियोजनाओं की प्रदर्शनी

Sat, 04 Nov 2023 07:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 07:07 PM IST
विज्ञापन
Students put up an exhibition of excellent projects
हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में सांस्कृतिक महोत्सव ईमर्ज 2023 का आयोजन
विज्ञापन

-बच्चों ने नृत्य और संगीत से भारतीय संस्कृति को किया प्रस्तुत
-कॉलेज में तकनीकी एवं सांस्कृतिक महोत्सव का हुआ आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में तकनीकी एवं सांस्कृतिक महोत्सव ईमर्ज 2023 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी ट्रेड के विद्यार्थियों बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परियोजनाओं की प्रदर्शनी लगाई और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

महोत्सव में तकनीकी शिक्षा विभाग निदेशक अक्षय सूद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्थानीय विकास को बढ़ावा देने वाली परियोजनाओं से संबंधित प्रदर्शनियां लगाईं। मुख्यातिथि ने इन परियोजनाओं का अवलोकन किया और बच्चों के प्रयासों की सराहना की। महोत्सव में विद्यार्थियों ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस सांस्कृतिक महोत्सव की विशेष बात यह थी कि इसमें बच्चों ने भारतीय संस्कृति से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि अक्षय सूद ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए अनुशासन और मेहनत के महत्व को समझाया। कहा कि बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर अभ्यास करना चाहिए। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य हिमांशु मोंगा ने भी विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न कार्यक्रमों की प्रशंसा की। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया। महोत्सव के संयोजक डॉ. विनय शर्मा और अंजलि शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनकी संस्कृति से अवगत करवाना है। इस महोत्सव में अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर निधि पटेल, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार गर्ग और हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के उप कुलपति शशि कुमार धीमान ने विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने भी बच्चों के प्रयासों की खूब सराहना की और इसी प्रकार से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. अभिषेक धीमान सहित कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed