{"_id":"6927002ab8dca42d5e05aafd","slug":"students-made-aware-about-financial-opportunities-skill-development-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-149128-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों को वित्तीय अवसरों, कौशल विकास के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों को वित्तीय अवसरों, कौशल विकास के बारे में किया जागरूक
Wed, 26 Nov 2025 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
जुखाला महाविद्यालय में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित छात्र व अन्य। स्रोत: कॉलेज प्रबं
विद्यार्थियों को सरकारी नीतियों, वित्तीय अवसरों, कौशल विकास के बारे में किया जागरूक
जुखाला महाविद्यालय में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में कॅरिअर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से हिमाचल प्रदेश सरकार और भारत सरकार सूक्ष्म लघु, मध्यम उद्यम मंत्रालय के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि उद्यमिता जागरूकता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और उसमें उद्यमिता का कौशल विकसित करना है। इसका लक्ष्य युवाओं को सरकारी नीतियों, वित्तीय अवसरों और कौशल विकास के बारे में जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ऋषि गौतम रहे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का लक्ष्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों से संबंधित अधिकारियों व हितधारकों को इस योजना के उद्देश्य एवं कार्यान्वयन के बारे में जागरूक करना है। इसके अलावा दूसरे वक्ता अमन पटियाल ने अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया। एक्सटेंशन ऑफिसर बिलासपुर चेतेंद्र शर्मा ने भी सरकार की विभिन्न योजनाओं की वित्तीय जानकारी विद्यार्थियों को दी। इस अवसर पर संस्कृति शर्मा, सीनियर एक्सटेंशन ऑफिसर आशुतोष, कार्यशाला के समन्वयक डॉ. राम प्रकाश चौहान, प्राध्यापक वर्ग, गैर शिक्षक कर्मचारी, सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुखाला पंचायत की अनीता ठाकुर, पंचायत कोटला से पुष्पा देवी आदि उपस्थित रहे।