फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   students learning farming in pangai school bilaspur

सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती पर संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन

Thu, 23 Dec 2021 12:48 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
students learning farming in pangai school bilaspur
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजगाईं में कृषि विभाग के आत्मा प्रोजेक्ट के तहत सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती पर संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों और अध्यापकों को प्राकृतिक खेती का महत्व समझाया गया।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक डॉक्टर पवन वर्मा ने प्राकृतिक खेती के महत्व पर वैज्ञानिक, तथ्यपरक विस्तृत जानकारी दी। डॉक्टर वर्मा ने विस्तार पूर्वक बताया कि किस प्रकार रासायनिक खादों के प्रयोग से हम अपने खाद्यान्नों व कृषि उत्पादों को विषैला व अखाद्य बनाते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि किस प्रकार हम सुभाष पालेकर मॉडल को अपनाकर प्राकृतिक ढंग से कृषि कर अपना, समाज व प्रकृति का उपकार कर सकते हैं।
विज्ञापन

उप परियोजना निदेशक डॉक्टर रितेश गुप्ता ने कहा कि खेती या खाद्यान्न उत्पादन, सब्जी व बागवानी करते समय जीरो बजट खेती कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि देशी गाय के गोमूत्र, गोबर व वनस्पतियों से निर्मित प्राकृतिक उत्पादों के प्रयोग से हम अपनी कृषि को प्राकृतिक तरीके से ही कृमि-कीटों आदि से बचा सकते हैं। डॉक्टर रश्मि वर्धन ने प्राकृतिक खेती के महत्व उसकी आवश्यकता, अनिवार्यता और समसामयिक उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्य भोपाल सिंह, प्रवक्ता कुलदीप कुमार शांडिल्य, दिनेश कुमार शर्मा, करमचंद, रीता देवी, सुदर्शन कुमार सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे। प्रतिभागी छात्र.छात्राओं को जलपान की भी व्यवस्था की गई। प्रधानाचार्य ने विद्यालय परिवार की ओर से षि विभाग के अधिकारियों, स्रोत व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed