{"_id":"67aa0763ea85f8c18b008821","slug":"students-heard-the-prime-ministers-speech-in-130-schools-of-the-district-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-131850-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले के 130 स्कूलों में विद्यार्थियों ने सुना प्रधानमंत्री का संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले के 130 स्कूलों में विद्यार्थियों ने सुना प्रधानमंत्री का संवाद
Mon, 10 Feb 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर के बंदला स्कूल में परीक्षा पर चर्चा में उपस्थित विद्यार्थी। संवाद
-पीएम मोदी ने दिए बच्चों को परीक्षा से संबंधित टिप्स
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। परीक्षा पर चर्चा में सोमवार को जिले में 19,255 विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद को सुना। जिले में करीब 130 सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए कार्यक्रम देखने सुनने की व्यवस्था की गई थी।
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए जिले के दो विद्यार्थियों का चयन दिल्ली के लिए हुआ था। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं के शिवम और मिनर्वा पब्लिक स्कूल घुमारवीं की प्रगति शामिल थीं। प्रधानमंत्री की ओर से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के जरिये कक्षा 6वीं से 12वीं के विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया गया। विद्यार्थियों ने स्कूलों में आईसीटी लैब और कंप्यूटर लैब के माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों से परीक्षाओं और स्कूली जीवन से संबंधित चिंताओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बच्चे जंक फूड और तेलीय भोजन न खाएं। बच्चों को सूर्यास्त होने से पहले भोजन कर लेना चाहिए। बच्चों को अपनी नींद पूरी करनी चाहिए। बच्चे प्रतिदिन सुबह धूप में बैठने की आदत बना लें। टेक्नोलॉजी के कारण बच्चों को लिखने की आदत कम हो गई है, जबकि परीक्षा में लिखना होता है। इसलिए बच्चों को रोज अपनी नोटबुक में कुछ न कुछ जरूर लिखना चाहिए। उन्होंने बच्चों को टेक्नोलॉजी के सही उपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मां-बाप अपने बच्चों की तुलना किसी ओर से न करें। मां-बाप अपने सपने बच्चों पर न थोपें। बच्चों को हमेशा कोसते रहना ठीक नहीं है। उन्होंने बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा के तनाव को कम करने के उपायों पर चर्चा की।