फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students got practical learning experience in the technical session

Bilaspur News: तकनीकी सत्र में छात्रों को मिला प्रैक्टिकल लर्निंग का अनुभव

Thu, 09 Apr 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Students got practical learning experience in the technical session
हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में चल रही कार्यशाला में अभ्यास करते छात्र। स्रोत: कॉलेज प्रबधं
हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रही कार्यशाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, बंदला में आयोजित कार्यशाला के चौथे दिन एक विशेष ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान एनोवेट स्किल के फाउंडर एवं डायरेक्टर अजय कुमार गोदारा ने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों और प्रैक्टिकल लर्निंग के महत्व के बारे में बताया।

उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों से संवाद करते हुए उन्हें तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सत्र के दौरान टिंकरकैड और रिमोटएक्सवाई जैसे सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि टिंकरकैड के माध्यम से छात्र इलेक्ट्रॉनिक सर्किट, आर्डुइनो आधारित सिमुलेशन और बेसिक प्रोजेक्ट डिजाइन को आसानी से समझ सकते हैं, जबकि रिमोटएक्सवाई से मोबाइल आधारित कंट्रोल सिस्टम और स्मार्ट डिवाइस इंटरफेस तैयार किए जा सकते हैं। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को केवल सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं दी गई, बल्कि विभिन्न प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट भी करवाए गए। इससे छात्रों को विषय को व्यवहारिक रूप में समझने का अवसर मिला और उनकी सीखने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनी। अजय कुमार गोदारा ने नवाचार, रोबोटिक्स, आईओटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ड्रोन तकनीक जैसे उभरते क्षेत्रों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रैक्टिकल ज्ञान, कौशल विकास और तकनीक आधारित सोच बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed