Bilaspur News: अंग्रेजी की परीक्षा में विद्यार्थियों ने जताई अच्छे अंक आने की उम्मीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं/भराड़ी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से शुक्रवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई, जो जिले में 129 केंद्रों पर सीसीटीवी की निगहबानी में हुई।
फ्लाइंग स्क्वायड ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया, लेकिन कोई नकल का मामला सामने नहीं आया। परीक्षा सुबह 8:45 से दोपहर 12:00 बजे तक हुई। सुबह 8:30 बजे के बाद केंद्रों पर विद्यार्थियों की गहन जांच की गई। छात्रों के बैग, मोबाइल और अन्य सामान केंद्रों के बाहर रखवाए गए। परीक्षा के बाद छात्रों के चेहरे पर संतोष और खुशी देखने को मिली। कई छात्र परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही प्रश्न पत्र पर चर्चा करने लगे। कई छात्रों ने बताया कि परीक्षा अपेक्षाकृत सरल थी और अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप थे। परीक्षा 80 अंकों की थी, जिसमें प्रश्न पत्र को तीन सेट ए, बी और सी में बांटा गया था। बोर्ड द्वारा गठित फ्लाइंग स्क्वॉड ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जकातखाना, काथला, रानीकोटला, साईं ब्राह्मणा सोलधा, बाल पाठशाला बिलासपुर, चांदपुर, सुई सुराड़, स्वारघाट सहित अन्य स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।
क्या बोले विद्यार्थी
इनसेट
विजन कान्वेंट स्कूल घुमारवीं के ऋषभ ने बताया कि प्रश्न पत्र ठीक था और समय भी पर्याप्त मिला। उन्होंने उम्मीद जताई कि उन्हें अच्छे अंक आएंगे।
इनसेट
मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं की मन्नत ने बताया कि परीक्षा में आए सभी प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुसार थे। उन्हें कोई कठिनाई नहीं हुई और उन्होंने आत्मविश्वास से उत्तर लिखे।
इनसेट
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल की रिया ने बताया कि पेपर में ए सीरीज आई थी। पेपर ठीक हो गया।
इनसेट
मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं की सृष्टि ने बताया कि परीक्षा से पहले उन्होंने जो तैयारी की थी, उससे मिलते-जुलते ही प्रश्न आए थे। उम्मीद है कि इस पेपर में पूरे अंक मिलेंगे।
इनसेट
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल के अखिलेश ने बताया कि सी सीरीज का प्रश्न पत्र आया था। पेपर आसान था।
इनसेट
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल के शुभम ने बताया कि प्रश्न पत्र बी सीरीज का आया था। अध्यापकों ने जो साल भर पढ़ाया था, उसी से संबंधित परीक्षा में प्रश्न आए थे।

घुमारवीं में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर आते विद्यार्थी । संवाद