{"_id":"65fc20a137541e125b0589b4","slug":"students-danced-to-the-song-bediyan-re-contractor-aaya-vara-jo-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-114897-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बेड़ियां रे ठेकेदार आया वारा जो... गीत पर झूमे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बेड़ियां रे ठेकेदार आया वारा जो... गीत पर झूमे छात्र
विज्ञापन
-जुखाला कॉलेज में वार्षिक समारोह आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के परीक्षा नियंत्रक डॉ. श्यामलाल कौशल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
मुख्य अतिथि ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को सम्मानित किया। समारोह में छात्रों ने नाटी, एकल गान, समूहगान, गिद्दा सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सुदीक्षा ने बेड़ियां रे ठेकेदार आया वारा जो, अभय ने चांदनीयां राता रा नजारा चमको ऊंची नीची धारा, कृतिका शर्मा ने कल चौदवीं की रात थी, डॉ. कश्मीर सिंह ने तुझे क्या खबर मेरे सफर सहित अन्य गाने प्रस्तुत किए। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ. ध्रुवपाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने कॉलेज की वार्षिक प्रस्तुत कर वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी सभी को दी। मुख्य अतिथि ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में कड़ी मेहनत करके मनचाहे लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। जीवन में अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करने का आग्रह किया। उन्होंने गुरुजनों का सम्मान करने और नशे से दूर रहने के लिए नसीहत दी। वरिष्ठ प्रो. सुदामा राम ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन प्रो. डिंपल चौहान और डॉ. राजेश ठाकुर ने किया। इस अवसर पर शिक्षक अभिभावक संघ के उपाध्यक्ष जीतराम, कॉलेज का शिक्षक वर्ग, गैर शिक्षक वर्ग और अन्य उपस्थित रहे।
इनसेट
समारोह में इन्हें किया सम्मानित
कार्यक्रम में प्रिया ठाकुर, ज्योति देवी, संजना ठाकुर, पूजा, मोनू देवी, सारिका देवी, शिवानी, किरण कुमारी, शिवानी, रीना, पूनम, नितिन शर्मा, अजय कुमार, अमित कुमार, अजय कुमार, यमन कुमार, अरमान ठाकुर, पीयूष ठाकुर, अभिषेक शर्मा, मनविंदर सिंह, मंजू शर्मा, अर्चना देवी, अंकित, आरती वर्मा, कल्पना, भारती चौधरी, शिवानी ठाकुर, पायल शर्मा, हेमलता, इशिता, अंजली, सरला, विशाल, प्रियंका, अदिति, भावना, अंशिका, अनिल, शगुन, पारुल, तमन्ना, कमल देव, मधू, साक्षी, दीपिका, अरुण, आर्यन, अभय, कृतिका सहित अन्य छात्रों को सम्मानित किया गया।