फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students at Hydro College were taught methods for identifying snakes and staying safe from them.

Bilaspur News: हाइड्रो कॉलेज में विद्यार्थियों को सांपों की पहचान और बचाव के बताए तरीके

Tue, 15 Sep 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Students at Hydro College were taught methods for identifying snakes and staying safe from them.
राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता एवं प्रेरणादायक संवाद सत्र म
आईएफएस अधिकारी सुशील कुमार ने विद्यार्थियों से साझा किए वन्यजीव संरक्षण और सेवाकाल के अनुभव
विज्ञापन

जागरूकता सत्र में नेतृत्व, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने का दिया संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता एवं प्रेरणादायक संवाद सत्र आयोजित किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश कैडर के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी एवं ऊना वन मंडल के डीएफओ सुशील कुमार (सुशील राणा) ने विद्यार्थियों से संवाद किया।
सत्र में सुशील कुमार ने सांपों की विभिन्न प्रजातियों, उनकी पहचान और व्यवहार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सांपों के बारे में सही जानकारी होने से लोगों में अनावश्यक भय कम किया जा सकता है। सांप दिखाई देने पर घबराने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए और विशेषज्ञों की मदद लेनी चाहिए। उन्होंने मानव-सर्प संघर्ष से बचाव के उपाय बताते हुए वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वन्यजीव पर्यावरणीय संतुलन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इनके संरक्षण में समाज की भूमिका अहम है। विद्यार्थियों को वन्यजीवों के प्रति जिम्मेदार रवैया अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रेरणादायक संवाद के दौरान सुशील कुमार ने अपने सेवाकाल के अनुभव भी विद्यार्थियों के साथ साझा किए। उन्होंने नेतृत्व, अनुशासन और कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत, धैर्य और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता जरूरी है। कठिन परिस्थितियां व्यक्ति को कमजोर करने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ने का अवसर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांपों, वन्यजीव संरक्षण तथा जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। कॉलेज में आयोजित यह संवाद विद्यार्थियों के लिए वन्यजीव संरक्षण की जानकारी देने के साथ व्यक्तिगत विकास और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देने वाला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed