फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students are taking advantage of e-library in Ghumarwin College

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में विद्यार्थी उठा रहे ई-लाइब्रेरी का लाभ

Tue, 09 May 2023 05:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 05:09 PM IST
विज्ञापन
Students are taking advantage of e-library in Ghumarwin College
-कॅरियर काउंसलिंग, वर्चुअल क्लासरूम, स्मार्ट क्लासरूम, अनुसंधान प्रयोगशाला मिल रही सुविधा
विज्ञापन

-31.35 लाख ई-बुक्स, छह हजार ई-मैगजीन पढ़ने के लिए दिए जा रहे यूजर आईडी पासवर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में उत्कृष्ट महाविद्यालय योजना के अंतर्गत प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं का विद्यार्थी भरपूर लाभ उठा रहे हैं। उत्कृष्ट महाविद्यालय योजना के अंतर्गत महाविद्यालय में ई लाइब्रेरी, कॅरियर काउंसलिंग, एक वर्चुअल क्लासरूम, छह स्मार्ट क्लासरूम, एक अनुसंधान प्रयोगशाला, एक डिजिटल नोटिस बोर्ड, एक एलईडी स्क्रीन स्थापित की गई हैं।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रो.रामकृष्ण ने कहा कि सभी क्लासरूम, स्मार्ट क्लासरूम, ई-लाइब्रेरी में वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ सीसीटीवी कैमरा भी स्थापित किए गए हैं। कहा कि इस योजना के अंतर्गत प्रदान की गई सुविधाओं का विद्यार्थी इंटरनेट के माध्यम से भरपूर लाभ ले रहे हैं। देश और विदेश की जानकारी प्राप्त कर अपने ज्ञान के स्तर को बढ़ा रहे हैं। ई लाईब्रेरी में इनफ्लाइब्नेट अहमदाबाद के माध्यम से महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं प्राध्यापक लगभग 31 लाख 35 हजार ई-बुक्स, छह हजार ई-मैगजीन एवं ई-जर्नल्स, निशुल्क पढ़कर लाभान्वित होंगे। इसके लिए विद्यार्थियों तथा महाविद्यालय प्राध्यापकों को इनफ्लाइब्नेट के लिए यूजर आईडी, यूजर पासवर्ड प्रदान किए जा रहे हैं। इस तकनीक सुविधा के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न रोजगार अवसरों की जानकारी के लिए कॅरियर गाइडेंस सेल स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रेस समिति के संयोजक प्रो.सुरेश शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में संचार-तकनीक के माध्यम से विद्यार्थियों को नवीनतम जानकारी उपलब्ध हो रही है। भविष्य में महाविद्यालय के विद्यार्थियों को देश तथा विदेश के उत्कृष्ट, श्रेष्ठ एवं नामी गिरामी शिक्षाविदों को जोड़ा जाएगा। उनके ज्ञान का लाभ विद्यार्थियों को देने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए विद्यार्थियों को प्रदान की गई इन सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed