फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students and teachers at Kothipura School learn disaster management techniques.

Bilaspur News: कोठीपुरा स्कूल में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सीखे आपदा से निपटने के गुर

Sun, 05 Jul 2026 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Students and teachers at Kothipura School learn disaster management techniques.
कोठीपुरा स्कूल में बच्चों को जानकारी देते डीडीएमए के अधिकारी। संवाद - फोटो : 1
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण दिया प्रशिक्षण, भवन व सुरक्षा उपकरणों का भी किया निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बिलासपुर के सौजन्य से शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा में स्कूल सुरक्षा परियोजना के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्राकृतिक एवं अन्य आपदाओं के दौरान सुरक्षित रहने के उपायों से अवगत कराना और आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों को आपदा की स्थिति में सुरक्षित निकासी, बचाव और राहत कार्यों की व्यावहारिक जानकारी दी गई। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का अभ्यास किया। इस अवसर पर आयोजित प्रशिक्षण सत्र में विशेषज्ञों ने आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार और संकट के समय त्वरित एवं सही निर्णय लेने के तरीकों की जानकारी दी। साथ ही डीडीएमए की टीम ने स्कूल भवन का संरचनात्मक एवं गैर-संरचनात्मक सुरक्षा मूल्यांकन कर संभावित जोखिमों की पहचान की।
विज्ञापन

टीम ने स्कूल में उपलब्ध अग्निशामक यंत्रों सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण भी किया और उनके रखरखाव तथा उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा विद्यालय प्रबंधन के सहयोग से भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से व्यवस्थित ढंग से निपटने के लिए व्यापक स्कूल सुरक्षा योजना भी तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed