फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   student's father tease online teacher

शिक्षिका के फोन पर अभिभावक ने डालीं अश्लील तस्वीरें, दी तहरीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
student's father tease online teacher
student's father tease online teacher
बिलासपुर। छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई कराने के लिए प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षिका की ओर से बनाए गए ग्रुप में एक छात्र के अभिभावक ने कुछ अश्लील तस्वीरें डाल दीं। शिक्षिका ने पुलिस से लेकर सभी आला अधिकारियों से मामले की शिकायत की है और अश्लील तस्वीरें डालने वाले अभिभावक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। खंड शिक्षाधिकारी ने भी उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए अभिभावक को नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन

मामला क्षेत्र के एक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने भोट थाना प्रभारी, मुख्य विकास अधिकारी, खंड शिक्षाधिकारी आदि को भेजे पत्र में कहा है कि विभाग के आदेशानुसार उसने ऑनलाइन शिक्षण कार्य के लिए व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बना रखा है, जिसमें शिक्षकों के अलावा तमाम छात्र-छात्राएं जुड़ें हैं। आरोप है कि कक्षा दो के एक छात्र के पिता ने ग्रुप में अश्लील तस्वीरें भेजीं हैं, जो कि बेहद आपत्तिजनक हैं। शिक्षिका ने मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉकाध्यक्ष सुभाष चंद्र राठौर ने भी घटना की निंदा करते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भोट थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। खंड शिक्षाधिकारी विजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच हो रही है और संबंधित अभिभावक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कोई भी अभिभावक इस तरह का कृत्य करेगा तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed