फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   student help shubam.

शुभम के इलाज को ज्योति पब्लिक स्कूल बरठीं ने दिए 10 हजार

Wed, 02 Mar 2016 07:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)। Updated Wed, 02 Mar 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
student help shubam.

लंजता गांव के 13 वर्षीय शुभम के इलाज के लिए बड़ी संख्या में लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इससे शुभम के सफल ऑपरेशन होने की उम्मीद भी बढ़ गई है।

विज्ञापन


इस कड़ी में स्कूली बच्चे भी सहयोग के लिए जुट गए हैं। ज्योति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरठीं के बच्चों ने अपने जेब खर्च से कुछ हिस्सा बचाकर करीब 10 हजार रुपये की राशि एकत्रित की।
विज्ञापन


बच्चों ने इस राशि को स्कूल प्रधानाचार्य ममता शर्मा को सौंपा। जिन्होंने राशि शुभम के पिता राजेश कुमार को दी है।
गौरतलब है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले शुभम की किडनियां खराब हैं।

 उसके ऑपरेशन के लिए करीब नौ लाख रुपये की जरूरत है। शुभम का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। लेकिन अब शुभम के माता-पिता की टूटती उम्मीद को सहारा मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला की कई पाठशालाओं के सैकड़ों बच्चेे और अध्यापक जहां शुभम के सफल ऑपरेशन और शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं, वहीं जेब खर्च से पैसे बचाकर ईलाज के लिए मदद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed