फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Strict monitoring of domestic gas distribution in Bilaspur

Bilaspur News: बिलासपुर में घरेलू गैस वितरण की कड़ी निगरानी

Thu, 09 Apr 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Strict monitoring of domestic gas distribution in Bilaspur
प्रशासन ने की बेवजह बुकिंग न करने की अपील
विज्ञापन

उपायुक्त ने दिए निर्देश, शहरी क्षेत्र में 25, ग्रामीण में 45 दिन बाद होगी दोबारा रिफिल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला प्रशासन ने घरेलू एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए कमर कस ली है। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने स्पष्ट किया है कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा गैस वितरण की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार ही बुकिंग करें और अनावश्यक रूप से दैनिक बुकिंग से बचें।

उपायुक्त ने बताया कि जिले की 14 गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को उनकी ग्राहक संख्या के आधार पर समयबद्ध तरीके से सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। सरकारी दिशा-निर्देशों के तहत अब शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल के बाद ही दूसरी बुकिंग स्वीकार की जाएगी। विभाग की सक्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 105 निरीक्षण किए जा चुके हैं, जिनमें अनियमितता पाए जाने पर 5 सिलिंडर जब्त भी किए गए हैं। प्रशासन ने उपभोक्ताओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे शहरी क्षेत्रों में होम डिलीवरी का लाभ उठाएं और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित फोकल पॉइंट से ही सिलिंडर प्राप्त करें। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी स्थिति में गैस गोदाम पर जाकर सिलिंडर लेने का प्रयास न करें और न ही गैस आपूर्ति करने वाले वाहनों को रास्ते में अनावश्यक रूप से रोकें। इससे वितरण प्रक्रिया बाधित होती है और रूट चार्ट प्रभावित होता है। होटल, ढाबा संचालकों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों के लिए भी नए निर्देश जारी किए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि व्यापारिक सिलिंडर का उपयोग करने वाले संस्थान अपनी मांग संबंधित गैस एजेंसी को लिखित रूप में दें। इससे एलपीजी प्लांट को वास्तविक मांग से अवगत कराया जा सकेगा और आपूर्ति में कोई कमी नहीं आएगी। सभी गैस एजेंसी प्रभारियों को निर्धारित रूट चार्ट का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए गए हैं ताकि आम जनता को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed