आईआरजी संस्था ने स्वराज माजरा और खेड़ा में पोषण पर चलाया जागरूकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। आईआरजी संस्था ने प्रत्यूष प्रोजेक्ट के तहत स्वराज माजरा और खेड़ा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वास्थ्य और पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस पहल का उद्देश्य समुदाय में पोषण, आयुष आहार (मिलेट्स) और महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। टीम ने आम जीवन से जुड़े उदाहरणों के जरिये रागी, ज्वार, बाजरा और कंगनी जैसे मिलेट्स के लाभ समझाए। नुक्कड़ नाटक में महिलाओं को संतुलित आहार के महत्व और सही पोषण संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाएं, पुरुष, किशोरियां और बच्चे सक्रिय रूप से शामिल हुए, जिससे पहल और प्रभावशाली बनी। इस गतिविधि को सफल बनाने में आईआरजी की टीम सदस्य पिंकी वर्मा, सुषमा शर्मा, पूनम शर्मा, सविता और अनामिका की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान कुपोषण की रोकथाम, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण तथा स्थानीय खाद्य पदार्थों के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया। यह पहल समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है और इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।