फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Stray animals damaging crops, people worried

Bilaspur News: फसलों को नुकसान पहुंचा रहे लावारिस पशु, लोग परेशान

Sat, 27 Jul 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Stray animals damaging crops, people worried
- डमली पंचायत में दस परिवारों ने छोड़ा खेती करना
विज्ञापन

-फोरलेन पर झुंड में घूमते रहते हैं लावारिस पशु

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की पंचायत डमली में लोग लावारिस पशुओं की समस्या से परेशान हैं। यह पशु लोगों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिस कारण लोगों ने खेती करना भी बंद कर दिया है। वहीं कई बार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल भी कर देते हैं। लोगों ने पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग उठाई है।

लावारिस पशुओं के कारण डमली पंचायत में करीब दस परिवारों ने खेती करना बंद कर दिया है। क्योंकि हर बार यह लावारिस पशु फसलों को चट कर जाते हैं। वहीं जहां पर लोग खेती कर रहे हैं वहां पर भी यह लावारिस पशु फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। खेतों में अच्छी पैदावार हुआ करती थी अब वहां पर न के बराबर पैदावार हो रही है। यहां पर लोगों ने फसल बीजना भी बंद कर दिया है। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन इस पंचायत से गुजरता है। फोरलेन पर अक्सर लावारिस पशुओं के झुंड देखे जा सकते हैं। वहीं इनके कारण फोरलेन पर दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। आवारा पशुओं के हमले में अब तक एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। इस कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों में पवन कुमार, रामकरण धीमान, राजकुमार धीमान, चरण सिंह, विनोद कुमार सहित अन्य का कहना है कि लावारिस पशु लोगों के घर में बंधे हुए पशुओं पर भी हमला कर देते हैं। लोगों का कहना है कि यह पशु भाग कर सड़क पर अचानक से आ जाते हैं। इसके चलते हादसे की संभावना बहुत बढ़ जाती है। उधर एसडीएम योगराज धीमान ने कहा कि पशुपालन विभाग और पंचायत मिलकर पशुओं को पकड़े और उन्हें उचित जगह पर रखें। इसके चलते जनता को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed