फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   State's first Maharishi Vedavyas Gurukulam school will be opened in Bilaspur

Bilaspur News: बिलासपुर में खोला जाएगा प्रदेश का पहला महर्षि वेदव्यास गुरुकुलम विद्यालय

Sun, 09 Apr 2023 05:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 05:36 PM IST
विज्ञापन
State's first Maharishi Vedavyas Gurukulam school will be opened in Bilaspur
- विद्यालय में बच्चों की दी जाएगी वेदों की शिक्षा
विज्ञापन

-जून में किया जाएगा विद्यालय का विधिवत उद्घाटन
- ट्रस्ट ने विद्यालय की तैयारियों को लेकर की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश का पहला महर्षि वेदव्यास गुरुकुल विद्यालय बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायत जबली में खोला जाएगा। इस विद्यालय का काम अंतिम चरण में चल रहा है। विद्यालय में बच्चों को वेदों की शिक्षा दी जाएगी। जून महीने में विद्यालय को तैयार कर विधिवत उद्घाटन कर दिया जाएगा। इसी को लेकर ही महर्षि वेद व्यास गुरुकुल विद्यालय ट्रस्ट की बैठक रविवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर के औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित की गई।

बता दें कि यह प्रदेश का पहला विद्यालय होगा, जिसमें बच्चों को वेदों का पाठ अध्ययन और अन्य पढ़ाई करवाई जाएगी। ट्रस्ट ने विद्यालय की तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष इंद्र डोगरा ने की। बैठक का संचालन ट्रस्ट के महामंत्री अधिवक्ता तुषार डोगरा ने किया। बैठक में विद्यालय के काम को तेजी से पूरा करने के लिए योजना बनाई गई। तुषार डोगरा ने बताया कि जून महीने में विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। वेद हमारी संस्कृति की धरोहर हैं। वेदों के अनुसार किस प्रकार हमारा जीवन चलता है, इसकी शिक्षा भी युवाओं को दी जाएगी। बैठक में राम ऋषि भारद्वाज, दिलीप सिंह ठाकुर, संजीव ढिल्लो, प्रेम लाल शर्मा, सुरेंद्र भारती और अन्य न्यासियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed