फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   statehood day celeberated

वर्ष 2032 तक हिमाचल को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाएंगे : विनय

Tue, 15 Apr 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
statehood day celeberated
हिमाचल स्थापना दिवस के अवसर पर बिलासपुर में मार्च पास्ट की सलामी लेते विधानसभा उपाध्यक्ष विनय क
बिलासपुर में हिमाचल दिवस पर विधानसभा उपाध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

बोले-छह गारंटियां पूरी, आत्मनिर्भर और हरित राज्य के लक्ष्य पर तेजी से कार्य जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र बिलासपुर में सोमवार को 78वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने की। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया। भव्य परेड की सलामी ली।
उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार 2026 तक हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य, 2027 तक आत्मनिर्भर राज्य और 2032 तक देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि 10 गारंटियों में से छह को सरकार ने पूर्ण कर दिया है, जबकि शेष गारंटियों पर तेजी से कार्य हो रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बिलासपुर में गोबिंद सागर झील और कोलडैम में क्रूज़, शिकारा, हाउस बोटिंग, पैरासेलिंग, जेट स्की जैसी गतिविधियां शुरू की गई हैं, जिससे यह क्षेत्र वॉटर स्पोर्ट्स हब के रूप में उभर रहा है। बिलासपुर में सिटी लाइवलीहुड सेंटर पर 4 करोड़ और मॉडल कॅरिअर सेंटर पर 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 49 हजार पेंशनरों को 86 करोड़ रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरित की गई। मनरेगा के अंतर्गत 52 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं और विभिन्न आवास योजनाओं पर 20 करोड़ रुपये का खर्च हुआ है। जिले में 58 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण और 93 किलोमीटर सड़कों का सुधारीकरण किया गया है। जलशक्ति विभाग की 500 करोड़ रुपये की 37 योजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनमें से 15 पूरी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत 88 इकाइयों को 18.32 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
उत्कृष्ट सेवाओं और साहसिक कार्य के लिए मिला सम्मान
कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी सहज राम और फ्रीडम फाइटर संगठन की अध्यक्ष प्रेम देवी सहित कई स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधीक्षण अभियंता जीत राम ठाकुर, सहायक आयुक्त नरेंद्र अहलूवालिया, बीडीओ बबीता धीमान, सहायक पर्यटन अधिकारी रितेश पटियाल, हिम ऊर्जा की प्रोजेक्ट अधिकारी करतार सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर नम्रता पठानिया, उपायुक्त कार्यालय के प्रदीप कुमार, राकेश कुमार और विवेक चौहान को सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की जान बचाने वाले कांस्टेबल संजीव कुमार को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। एसआई सतपाल, एएसआई जितेंद्र कुमार, एएसआई अश्विनी कुमार, एएसआई राकेश कुमार, एएसआई शशि कुमार, हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, सरस्वती देवी और अंडर-17 वर्ग की खिलाड़ी सायमा को भी सम्मान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
लोकगीत, भंगड़ा और घूमर ने कार्यक्रम में लगाई रौनक
जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा के बच्चों ने लोकगीत प्रस्तुत किए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र बिलासपुर के बच्चों ने देशभक्ति गीत पर भंगड़ा से सबका मन मोह लिया, वहीं गर्ल्स स्कूल बिलासपुर की छात्राओं ने घूमर नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

इनसेट
ये रहे मौजूद
विधायक झंडूता जीतराम कटवाल, विधायक त्रिलोक जमवाल, पूर्व विधायक तिलक राज, बंबर ठाकुर, वीरू राम किशोर, उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, एसडीएम अभिषेक गर्ग, हिमुडा के निदेशक मंडल सदस्य जितेंद्र चंदेल, जिला परिषद अध्यक्ष विमला देवी, सदस्य गौरव और तृप्ता ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed