फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   State Sports Hostel closed due to delay in renovation work

नवीनीकरण के कार्य में देरी से बंद पड़ा स्टेट स्पोटर्स हॉस्टल बिलासपुर

Thu, 25 Nov 2021 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
State Sports Hostel closed due to delay in renovation work
नवीनीकरण कार्य में देरी से स्टेट स्पोर्ट्स हॉस्टल बंद
विज्ञापन

करीब तीन माह पहले हॉस्टल के नवीनीकरण के लिए जारी हुई है 35 लाख की राशि
किराये के कमरे में रह रहे हॉस्टल के करीब 80 खिलाड़ी
ठेकेदार को दो नोटिस भेजे, हिमुडा ने दिया एक हफ्ते का अल्टीमेटम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के स्टेट स्पोर्ट्स हॉस्टल के नवीनीकरण के लिए 35 लाख की राशि जारी हुई है। वहीं, हिमुडा ने इसके टेंडर करवाकर ठेकेदार को कार्य करने के लिए राशि भी दे दी है, लेकिन तीन माह बाद भी हॉस्टल का कार्य अधर में लटका हुआ है। इस कारण खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल बंद पड़ा हुआ है। वहीं, अब इस कार्य के लिए ठेकेदार को एक हफ्ते का अल्टीमेटम जारी कर दिया है।
प्रदेश में सभी जगह स्पोर्ट्स हॉस्टल खुल चुके हैं, लेकिन जिला बिलासपुर में अभी तक स्पोर्ट्स हॉस्टल खिलाड़ियों के लिए नहीं खुल पाया है। पहले ही कोरोना के कारण करीब दो साल हॉस्टल बंद रहे। इस कारण खिलाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं, अब स्कूल खुल चुके हैं, इसके बावजूद स्कूल जाने के लिए खिलाड़ियों को अब किराये के कमरे में रहना पड़ रहा है। इस कारण उन्हें आर्थिक रूप से भी नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं, खेल विभाग की ओर से स्पोर्ट्स हॉस्टल के नवीनीकरण के लिए 35 लाख की राशि जारी की गई थी। इस राशि से हॉस्टल की हालत को सुधारा जाना है। जिसमें हॉस्टल के शौचालयों, कमरों और डाइनिंग रूम को नया रूप दिया जाएगा, लेकिन इसी नवीनीकरण कार्य में अब देरी होने से हॉस्टल, खिलाड़ियों के लिए बंद पड़ा है।
विज्ञापन

शौचालयों का काम भी अधूरा
हॉस्टल में ठेकेदार ने अभी तक शौचालयों का काम शुरू किया है, लेकिन उसे भी बीच में छोड़ दिया है। वहीं, शौचालय न होने से अस्थाई तौर पर भी खिलाड़ियों को हॉस्टल में भी नहीं रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्टल में हैं 80 से अधिक खिलाड़ी
स्टेट स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर की ओर से इंटरनेशनल खिलाड़ी दिए जा चुके हैं। वहीं, मौजूदा समय में हॉस्टल में एथलीट, हैंडबॉल और कबड्डी खेल के महिला और पुरुष वर्ग के करीब 80 से अधिक खिलाड़ी हैं। अगर ऐसी ही लापरवाही चलती रही तो इन खिलाड़ियों को और नुकसान झेलना पड़ेगा। खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों की भी मांग है कि जल्द से जल्द हॉस्टल को खोला जाए।
कोट
-विभाग की ओर से हॉस्टल के नवीनीकरण के लिए 35 लाख रुपये की राशि जारी की गई थी। इसके बाद हिमुडा ने इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी करने पर ठेकेदार को काम सौंप दिया है, लेकिन ठेकेदार की ओर से काम में देरी करने से हॉस्टल बंद पड़ा है। जल्द ही कार्य को पूरा किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

-रवि शंकर, युवा सेवा एवं खेल अधिकारी
-हॉस्टल के नवीनीकरण का कार्य ठेकेदार को सौंप दिया है। कार्य को जल्द पूरा करने के लिए दो बार नोटिस भी जारी किए हैं। वहीं, अब एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया गया है। अगर कार्य शुरू नहीं होता है तो कार्रवाई की जाएगी।
-संजय शर्मा, एसडीओ, हिमुडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed