{"_id":"691dc45197c208a8c3047a36","slug":"state-level-nss-camp-started-in-talai-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-148709-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तलाई में शुरू हुआ राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तलाई में शुरू हुआ राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर
Wed, 19 Nov 2025 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
तलाई स्कूल में एनएसएस शिविर के शुभारंभ पर प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद
146 स्कूलों के 200 स्वयंसेवी ले रहे हैं शिविर में भाग
युवाओं में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है एनएसएस : विवेक
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई में बुधवार को सात दिवसीय राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर शुरू हुआ। कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार मुख्यातिथि रहे, जबकि जिला उच्च शिक्षा उपनिदेशक रेणु कौशल ने अध्यक्षता की। शिविर में किन्नौर, शिमला और बिलासपुर जिलों के 146 स्कूलों के 200 एनएसएस स्वयंसेवी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनएसएस युवाओं में समाज सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने स्वयंसेवियों को हर गतिविधि में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। जिला उपनिदेशक रेणु कौशल ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, नेतृत्व कौशल और सामाजिक समझ विकसित करने का सुनहरा अवसर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सेवा संबंधी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। कैंप कमांडर दिला राम ने बताया कि एनएसएस के माध्यम से हर साल करीब 70 हजार विद्यार्थी एनरोल्ड होते हैं, जो विभिन्न सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों में अपनी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि एनएसएस युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने का महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराता है। शिविर के दौरान स्वयंसेवी स्वच्छता अभियान, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नेतृत्व प्रशिक्षण और व्यक्तित्व विकास से जुड़े सत्र में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकुमार डोगरा ने मुख्य अतिथि, उपनिदेशक और सभी आए हुए स्वयंसेवियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष अशोक कौशल, एनएसएस से जुड़े नीलकमल, बुद्धि राम कपूर, मानेंद्र सिंह चंदेल, राजेश कौशल, शशि पाल शर्मा, पंकज राणा, राकेश मेहता, सरदीप भारद्वाज, पविंद्र शर्मा, अरुण ठाकुर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।