फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sports director honored Winter Games gold medalist Nisha Devi

Bilaspur News: खेल निदेशक ने विंटर गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता निशा देवी को किया सम्मानित

Fri, 24 Feb 2023 05:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 24 Feb 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
Sports director honored Winter Games gold medalist Nisha Devi
विंटर गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली बिलासपुर की निशा देवी को सम्मनित करते खेल निदेशक। संवाद
-स्नोशूज एसोसिएशन ने की स्नोशूज गेम को वार्षिक कैलेंडर में शामिल करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में आयोजित खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स में हिमाचल को स्नोशूज गेम में गोल्ड मेडल दिलाने वाली बिलासपुर की निशा देवी को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक राजीव कुमार ने सम्मानित किया।

निदेशक राजीव कुमार लुहणू स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर पहुंचे थे। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश स्नोशूज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने माता वैष्णो देवी से लाई चुनरी और प्रसाद देकर निदेशक राजीव कुमार को सम्मानित किया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने निदेशक राजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांग की गई कि हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स के वार्षिक कैलेंडर में स्नोशूज गेम को सम्मिलित किया जाए ताकि हिमाचल प्रदेश के गांव स्तर पर स्नोशूज के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा निखार सकें। ताकि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर एक मंच प्रदान हो सके। इस मौके पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रविशंकर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed