फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sports competitions should be organized in normal sections and zones: Sangh

स्कूली खेलों के आदेश में संशोधन करें : संघ

Sun, 14 Sep 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 14 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Sports competitions should be organized in normal sections and zones: Sangh
सामान्य स्थिति वाले खंड, जोन में कराई जाएं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

प्रदेश स्कूल डीपीई संघ ने स्कूल शिक्षा निदेशक को भेजा प्रस्ताव
बोले, एक दिन में सभी खेलों के ट्रायल करवाना मुश्किल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/घुमारवीं। हिमाचल प्रदेश स्कूल डीपीई संघ की वर्चुअल बैठक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत सिंह परमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिक्षा और खेल से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके आधार पर निदेशक स्कूल शिक्षा को प्रस्ताव भेजा गया।
सुरजीत ने कहा कि संघ सरकार और शिक्षा विभाग के साथ खड़ा है। प्रदेश आपदा की कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। ऐसे में स्कूल खेल और प्रतियोगिताओं के संचालन को लेकर संघ ने शिक्षा निदेशालय को दो प्रस्ताव भेजे। पहले प्रस्ताव में संघ ने आग्रह किया कि प्रदेश के स्कूली खेलों से संबंधित जारी आदेशों में आवश्यक संशोधन किया जाए। जिला स्कूल शिक्षा उपनिदेशक और सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी से विचार-विमर्श कर यह सुनिश्चित किया जाए कि जिन खंडों और जोनों में स्थिति सामान्य है, वहां खंड और जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएं। वहीं जहां परिस्थितियां गंभीर हैं, वहां केवल ट्रायल कराए जाएं।
विज्ञापन

दूसरे प्रस्ताव में कहा गया कि स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश में सभी खेलों के ट्रायल एक ही दिन में करवाने का निर्देश दिया गया है, जो व्यावहारिक रूप से मुश्किल है। संघ ने आग्रह किया कि जिन खंडों और जोनों की स्थिति सामान्य नहीं है, केवल वहां ट्रायल लिए जाएं और दूसरे खंडों से डीपीई और पीईटी की ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने यह भी मांग की कि स्कूल खेलकूद प्रतियोगिताओं से संबंधित सभी बैठकों में हिमाचल प्रदेश स्कूल डीपीई संघ के पदाधिकारी भी शामिल किए जाएं। संघ के सभी सदस्यों ने इन प्रस्तावों पर सहमति जताई।

बैठक में संघ के राज्य महासचिव कैलाश गांगटा, कोषाध्यक्ष पवन कुमार, मुख्य संरक्षक दीपक यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण, दिनेश पटियाल, जिला अध्यक्ष अशोक कुमार, योगेश शर्मा, शैलेंद्र जसवाल, राजपाल कुमार सहित राज्य कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed