फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   sports

आईटीआई बरठीं ने वॉलीबाल और बिलासपुर ने जीता कबड्डी का खिताब

Wed, 08 Jun 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
sports
आईटीआई बिलासपुर में कबड्डी मैच के दौरान खिलाड़ी। संवाद - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बिलासपुर में राजकीय और निजी आईटीआई की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला राजकीय आईटीआई बरठीं और राजकीय आईटीआई श्री नयनादेवी जी के बीच हुआ। बरठीं ने 3-0 से मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। वॉलीबाल के सेमीफाइनल मुकाबले में आईटीआई बरठीं ने न्यू डोगरा आईटीआई को हराया। दूसरे मुकाबले में राजकीय आईटीआई श्री नयनादेवी जी ने सत्यम आईटीआई घुमारवीं को हराया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल राजकीय आईटीआई बिलासपुर और राजकीय आईटीआई श्री नयनादेवी जी के बीच हुआ। राजकीय आईटीआई बिलासपुर ने मुकाबला 41-21 से जीतकर खिताब जीता। इससे पहले सेमीफाइनल मैच में राजकीय आईटीआई बिलासपुर ने आईटीआई बरठीं को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में राजकीय आईटीआई श्री नयनादेवी जी ने राजकीय आईटीआई घुमारवीं को हराया।
विज्ञापन

बास्केटबाल प्रतियोगिता के लीग मैच खेले गए। पहले मैच में राजकीय आईटीआई घुमारवीं ने 10-8 के अंतर से प्रांजल आईटीआई पट्टा को हराया। दूसरे मैच में मां संतोषी आईटीआई लुहारवीं ने 22-03 के अंतर से राजकीय आईटीआई घुमारवीं को हराया। तीसरे मैच में न्यू डोगरा आईटीआई ने 29-14 के अंतर से राजकीय आईटीआई बरठीं को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed