फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   sports

मार्चपास्ट में बरठीं आईटीआई को पहला स्थान

Tue, 07 Jun 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
sports
बिलासपुर आईटीआई में पार्चपास्ट में विजेता रही टीम को ट्रॉफी देते विधायक सुभाष ठाकुर। संवाद - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) की महिला और पुरुष वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को बिलासपुर राजकीय आईटीआई में शुरू हुई। इसका शुभारंभ सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने किया।
विज्ञापन

आईटीआई की 12 पुरुष और चार महिला टीमों ने मार्चपास्ट की। मार्चपास्ट में आईटीआई बरठीं ने पहला और बिलासपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पहला कबड्डी मुकाबला सत्यम निजी आईटीआई अवारी और संतोषी आईटीआई घुमारवीं के बीच हुआ। इसमें संतोषी आईटीआई घुमारवीं ने 29 अंकों से जीत हासिल की। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर और डोगरा आईटीआई में कबड्डी मैच हुआ। इसमें औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर की टीम विजयी रही। एक अन्य मुकाबले में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान घुमारवीं ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्वारघाट को हराया।
विज्ञापन

वॉलीबाल का मुकाबला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान घुमारवीं और डोगरा आईटीआई में हुआ। दो अंकों के साथ डोगरा आईटीआई ने मैच जीत लिया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरठीं और प्रांजली आईटीआई पट्टा के बीच मुकाबला हुआ। इसमें बरठीं टीम ने जीत हासिल की। वॉलीबाल के एक अन्य मुकाबले में मां संतोषी आईटीआई लुहारवी को संतोषी आईटीआई घुमारवीं ने हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर आईटीआई के प्रधानाचार्य सुनील कुमार पटियाल ने बताया कि प्रतियोगिताएं सात से 10 जून तक चलेंगी। 14 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के करीब 450 प्रशिक्षणार्थी इनमें भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed