{"_id":"5dd969cc8ebc3e54b639b7ef","slug":"sports-bilaspur-news-sml3152362117","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर कॉलेज की महिला कबड्डी टीम ने तरक्वाड़ी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर कॉलेज की महिला कबड्डी टीम ने तरक्वाड़ी को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं(बिलासपुर) घुमारवीं में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ जिसमें प्रो. सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सुरेंद्र कुमार शर्मा का शिवा प्रबंधन समिति व कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया।
इस दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदेशभर से लड़के व लड़कियों की 19 टीमों ने भाग लिया जिसमें लगभग 162 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्यातिथि सुरेंद्र कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में
खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को खेल को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया तथा साथ में कहा कि खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है जिससे शरीर भी स्वस्थ रहता है। खेलें जीवन का अभिन्न अंग है जिसमें हर छात्र-छात्रा को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन
कॉलेज प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने कहा कि कबड्डी प्रतिस्पर्धा के महिला विजेता टीम हमीरपुर शिक्षा महाविद्यालय रही जिसने तरक्वाड़ी को हराया है। लड़कों में नोबल शिक्षा महाविद्यालय विजेता रहा है जिसने दून महाविद्यालय को धूल चटाई है।
समिति के प्रबंधक निदेशक व जिला परिषद सदस्य पुरुषोत्तम शर्मा ने भी खिलाड़ी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया है कि सभी खिलाड़ी खेल को एकजुटता के साथ खेलें जिससे खेल भावना भी बनी रहे। इस मौके पर कॉलेज के अध्यापक व बाहर से आए हुए लोग मौजूद रहे।