फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sports and cultural competitions will start from January 22 in Vyas Utsav.

Bilaspur News: व्यास उत्सव में 22 जनवरी से शुरू होगी खेल, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं

Wed, 08 Jan 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 08 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sports and cultural competitions will start from January 22 in Vyas Utsav.
- कबड्डी, बास्केटबाल, क्रिकेट, हैंडबाल जैसे खेले होंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज, एंजेसी।
बिलासपुर। शहर के रौड़ा सेक्टर में 22 से 28 जनवरी के बीच होने वाले व्यास उत्सव में कराई जाने वाली खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।

मेला समिति के प्रवक्ता कर्ण चंदेल ने बताया कि 22 जनवरी को दिन में निबंध लेखन, चित्रकला, मुक्केबाजी, धीरे साइकिल चलाओ प्रतियोगिताएं विभिन्न वर्गों में होगी। रात को संस्कृति धार्मिक, श्लोक, वाचन, गीतिका, धार्मिक गायन प्रतियोगिताएं होंगी । 23 जनवरी को दिन में चम्मच दौड़, गुब्बारा फोड़, पतंगबाजी, म्यूजिकल चेयर, कबड्डी और रात को एकल गायन, एकल नृत्य विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिताएं होगीं। 24 जनवरी को दिन में बास्केटबाल, बोरा उठाओ कैरम, रात्रि में कहलुरी, व्यासपुरी, हिमाचली गायन विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिताएं होगीं। 25 जनवरी को दिन में प्रश्नोत्तरी लिखित, तीन टांग दौड़, हैंडबॉल, शतरंज, चित्रकला (व्यास जी, फैंसी ड्रेस, रात में एकल गायन, एकल नृत्य प्रतियोगिताएं होंगी। 26 जनवरी को दिन में मेंहदी रचाओ, बेबी शो, मटका तोड़, लंबे केश, रस्सा-कस्सी और रात में देशभक्ति गायन, देशभक्ति नृत्य प्रतियोगिताएं होगीं। 27 जनवरी को दिन में रंगोली व्यास जी, क्ले मॉडलिंग, बोरा उठाओ, क्रिकेट टेनिस बाल, हॉकी प्रतियोगिता और रात में समूह गायन, समूह नृत्य करवाया जाएगा। 28 जनवरी को दिन में जलेबी दौड़, कहलूरी व्यंजन, प्रश्नोत्तरी फाइनल और रात में पारितोषिक वितरण समारोह होगा। 25 जनवरी रात को मिस, मिस्टर व्यास प्रतियोगिता का पहला राउंड हिमाचली और 26 जनवरी को दूसरा राउंड वेस्टर्न राउंड होगा। रात्रि कार्यक्रम ठीक शाम 6:00 बजे शुरू कर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed