फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   soldier who shot at young man with an air gun was caught

होली पर गाली-गलौज: युवक पर एयर गन से हुआ हमला, बिलासपुर में मच गया हड़कंप; आरोपी बताया जा रहा जवान

Tue, 26 Mar 2024 02:04 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 26 Mar 2024 02:04 PM IST
सार

बिलासपुर में एक युवक के ऊपर एयर गन से गोली मार दी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी जवान को पकड़ा है। दोनों के बीच पुराना विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
soldier who shot at young man with an air gun was caught
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हार चौकी में एक युवक के ऊपर एयर गन से गोली मारने से हड़कंप मच गया। गोली मारने वाला आरोपी बटालियन का जवान बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त में ले लिया है और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज कियाज जा रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


दरअसल, होली के दौरान जिले में छुटपुट घटनाएं सामने आईं। लेकिन मल्हार चौकी में एक सशस्त्र बल के आरक्षण हवलदार ने गुस्से में आपा खोते हुए एक युवक पर एयर गन से छर्रा दाग दिया। जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में युवक ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मल्हार वार्ड नंबर छह के रहने वाला युवक पीयूष सिंह और उसके दोस्त 25 मार्च को देव हेल्थ केयर के पास होली खेल रहे थे। नगाड़ा बजाकर गाना बजाना कर रहे थे। तभी युवकों ने कुछ गाली-गलौज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच बाजू में रहने वाले सरकरी बटालियन के हवलदार पुलकेश ने घर से निकलकर युवकों से गाली-गलौज से मना किया। तब वहां मौजूद युवक कुछ देर बाद चले गए। इसी बीच विवाद हो गया। तभी पुलकेश अपने घर की छत से एयर गन से गोली मार दी।

हालांकि पहली फायरिंग में उसे गोली नहीं लगी। लेकिन दूसरा छर्रा भरकर उसे मारा तो सीने में जा लगा। इसके बाद युवक वहीं मौके पर गिर गया और शरीर से खून निकलने लगा। इसी बीच आरोपी के भाई छत के ऊपर पहुंचकर उसे वहां से भाग गए। इसके बाद घायल युवक थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। तब पुलिस आरोपी को हिरासत मे लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। फिलहाल, सशस्त्र बल के हवलदार को न्यायालय में पेश किया जायेगा।


मामले में मस्तूरी थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत ने बताया कि दोनों पड़ोसी हैं। उनका कुछ 15 सालों से आपसी कुछ जमीन से संबंधित विवाद चल रहा हैं। 25 मार्च को इनका कुछ विवाद हुआ। बटालियन के हवलदार ने एयरगन से छर्रा से उसके ऊपर हमला कर दिया। हालांकि युवक और आरोपी की दूरी होने से छर्रा उसे छूकर निकल गया। आरोपी को हिरासत मे ले लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed