फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Soldier dies of brain hemorrhage while on duty

Bilaspur News: ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज से सैनिक की मौत

Mon, 28 Nov 2022 05:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Soldier dies of brain hemorrhage while on duty
घुमारवीं के अंतर्गत गांव दाड़ी के रहने वाले असम राइफल के जवान के अंतिम संस्कार के दौरान श्रद्घाज? - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत गांव दाड़ी के रहने वाले असम राइफल में कार्यरत जगरनाथ, पुत्र दयाराम की ब्रेन हेमरेज से मृत्यु हो गई। वह वारंट ऑफिसर के रूप में दीमापुर असम में सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार को जगरनाथ को अचानक ब्रेन हेमरेज हो गया। जिसके चलते वहां पर उनका उपचार चल रहा था। वह आईसीयू में भर्ती थे। असम राइफल के जवान उनके पार्थिव शरीर को लेकर रविवार को उनके पैतृक गांव पहुंचे। जहां पर सीर खड्ड के किनारे उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जगरनाथ हाल ही में अपने घर आए हुए थे। उन्होंने 12 नवंबर को मतदान किया था। उसके उपरांत वो अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। जगरनाथ अपने पीछे धर्मपत्नी तथा दो बेटे छोड़ गए हैं। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग, एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर और डीएसपी अनिल ठाकुर ने श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed