फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   social distancing not obeyed

70 रूटों पर दौड़ीं सरकारी बसें, 50 फीसदी सवारियों का नियम दरकिनार

Tue, 15 Jun 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
social distancing not obeyed
भराड़ी (बिलासपुर)। जिले में मंगलवार को 70 रूटों पर सरकारी बसें दौड़ीं, लेकिन 50 फीसदी सवारियों के नियम की पालना नहीं हो पाई। सोमवार को 60 रूटों पर निगम की बसें चली थीं। मंगलवार को परिवहन निगम ने रूट बढ़ाकर 70 कर दिए। ताकि लोगों को आवाजाही करने में कोई परेशानी न हो। वहीं निजी बसें मंगलवार को भी सड़कों पर नहीं उतरीं। निगम ने पहले दिन बसें बिना लाभ और हानि के चलाईं। निगम के अधिकारियों के अनुसार पहले दिन डीजल का जो खर्चा हुआ उतनी आमदनी हो गई। सोमवार को जिला बिलासपुर में 60 रूटों पर निगम ने बसें चलाईं। मंगलवार को दस और रूट बढ़ाए गए।
विज्ञापन

एचआरटीसी हमीरपुर डिविजन के तहत पांच जिलों का जिम्मा है। इसमें देहरा, ऊना, नालागढ़, हमीरपुर व बिलासपुर शामिल हैं। परिवहन निगम के डीएम कंवर अवतार सिंह ने बताया कि हमीरपुर डिविजन के तहत पहले दिन करीब 180 रूट पर निगम की बसें चली। जिसमें खास बात है कि निगम को इन रूटों को चलाने का खर्चा सवारियों से प्राप्त हो गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल बिना किसी लाभ हानि के बसें चलाई जा रही हैं। मंगलवार को और रूट बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

आरएम बिलासपुर केएल यादव ने बताया कि 50 प्रतिशत सवारियों के साथ निगम की बसें चलाई गईं। जिन क्षेत्रों से मांग आ रही है उन क्षेत्रों में बसें चलाने की प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को परिवहन निगम ने बिलासपुर में 10 और रूटों पर बसें चलाईं। पहले दिन जिला के 60 रूटों पर बसें चलाई गई थीं। अब 70 रूटों बस चल रही हैं। मंगलवार को बिलासपुर हरलोग जाहू, बिलासपुर घट्टू, कीरतपुर जाहू, शाम को 5 बजे बिलासपुर से घुमारवीं जाहू, दो रूट बिलासपुर से मंडी, ब्रह्मपुखर व अन्य लोकल रूट पर बसें चलाई गई हैं। ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे रूट की बसों में मंगलवार को भी कोविड नियमों का पालन नहीं हुआ। बसों में 70 से 80 फीसदी सवारी बिठाई गई। इसके अलावा कई बसों में तो 100 फीसदी सवारी ने सफर किया। आरएम ने बताया कि लोगों की सुरक्षा के लिए बसों को सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed