फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   SMC formed in Bandla school, Narkali became the head

Bilaspur News: बंदला स्कूल में एसएमसी का गठन, नारकली बनीं प्रधान

Sun, 19 Apr 2026 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 19 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
SMC formed in Bandla school, Narkali became the head
प्राथमिक स्कूल बंदला में एसएमसी की नई कार्यकारिणी। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
स्कूल के विकास कार्यों पर हुई चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बंदला में आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मुख्य शिक्षक संजीव कुमार ने की। सभा में अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही, जहां सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

बैठक के दौरान प्रधान पद के लिए नारकली को सर्वसम्मति से चुना गया। इसके अलावा नीलम कुमारी, बिंदु सिंह, बीना देवी, सीमा देवी, कांता देवी, सोनिका और अनीता को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रधान नारकली ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह विद्यालय के विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कार्यकारिणी मिलकर प्रयास करेगी। केंद्रीय मुख्य शिक्षक संजीव कुमार ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए आशा जताई कि सभी सदस्य मिलकर विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल की बेहतरी के लिए अभिभावकों और प्रबंधन समिति का सहयोग बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed