फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Small game from 26 in Chaupal, visible culture of Uttarakhand-Himachal

Bilaspur News: चौपाल में 26 से ठोडा खेल, उत्तराखंड-हिमाचल की दिखेगी संस्कृति

Fri, 23 Oct 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Small game from 26 in Chaupal, visible culture of Uttarakhand-Himachal
अंतरराज्यीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी दिखाएंगे पारंपरिक तीरंदाजी और युद्ध कौशल
विज्ञापन

शुभारंभ समारोह में सांसद हर्ष महाजन पहुंचेंगे बतौर मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पारंपरिक ठोडा खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चौपाल में 26 और 27 अक्तूबर को पहली बार अंतरराज्यीय ठोडा खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ऐतिहासिक तहसील खेल परिसर चौपाल में होने वाली इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में दोनों राज्यों के खिलाड़ी पारंपरिक तीरंदाजी और युद्ध कौशल का प्रदर्शन करेंगे। खेल मुकाबलों के साथ लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेंगे। हिमाचल प्रदेश राज्य ठोडा खेल एवं सांस्कृतिक महासंघ के तत्वावधान में प्रतियोगिता का शुभारंभ 26 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11:15 बजे होगा। शुभारंभ समारोह में सांसद हर्ष महाजन मुख्य अतिथि, जबकि जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष भूपिंद्र सिसौदिया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। ठोडा खेल के रोमांचक मुकाबलों के अलावा महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लोक नृत्य दल अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से दोनों राज्यों की समृद्ध लोक संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और सांस्कृतिक दलों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का समापन 27 अक्तूबर को दोपहर 1:30 बजे होगा। समापन समारोह की अध्यक्षता लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष रजनीश किम्टा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। महासंघ के महासचिव ओपी मेहता और महासंघ के अध्यक्ष एवं चौपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा ने क्षेत्रवासियों सहित प्रदेश की जनता से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक ठोडा खेल का संरक्षण और संवर्धन करने के साथ हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed